बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दी ऐसी सलाह, शराबियों के उड़ गए होश

दिसंबर और जनवरी साल के दो सबसे सर्द महीने माने जाते हैं। दिसंबर के महीने में कतार से त्यौहार तो आते ही हैं पर साथ ही नए साल के जश्न में लोग क्लब, डिस्क और पार्टियों में दारु पीने के काफी शौक़ीन होते हैं। बढ़ती ठंड में भी शराब पीने का अलग ही ट्रेंड चला हुआ है। कुछ हद तक यह सही भी है और ऐसी मान्यता भी कि शराब से शरीर में गर्माहिश आती है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दी ऐसी सलाह, शराबियों के उड़ गए होश

भारत के मौसम विभाग उत्तर भारत में तेज शीत लहर चलने के संकेत दिए हैं। साथ ही ये भी हिदायत दी है कि घर या साल के अंत में पार्टियों में शराब पीना एक अच्छा विचार नहीं है। शराब के नशे में लोग पार्टी तो करते ही हैं पर अत्यधिक शराब पीने के कारण लोगों के घरों की शान्ति भी भंग होती है। आईएमडी का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 29 दिसंबर से “गंभीर” शीत लहर चलने वाली है।

आईएमडी की एक एडवाइजरी में कहा गया है, “शराब न पीएं, ये आपके शरीर के तापमान को कम कर सकती है, घर के अंदर रहिए. विटामिन सी का भरपूर सेवन करिए, फल खाइए. गंभीर ठंड की स्थिति का सामना करने के लिए अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करें।” पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28 और 29 दिसंबर को और उत्तरी राजस्थान में 29 और 30 दिसंबर को ‘कोल्ड डे’ की स्थिति होने की संभावना है।

इंडियन मेटेरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हिमालय की ऊपरी पहुंच को प्रभावित करने वाले एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार और सोमवार को पारा थोड़ा बढ़ जाएगा, लेकिन राहत ज्यादा लंबे समय के लिए नहीं होगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago