Categories: Public Issue

सीवर को लेकर नगर निगम का लिया सहारा, लेकिन फिर भी नहीं मिला समस्या से निजाद


फरीदाबाद : सीवर का पानी घरों के बाहर तो बहता हुआ देखा होगा, लेकिन सेक्टर 3 36 गज के मकानों में सीवर का पानी रसोई तक पहुंच गया है। रसोई तक पहुंचने के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। सेक्टर 3 आरडब्ल्यूएफ के सचिव रतन लाल राणा ने बताया कि पिछले एक महीने से सीवर का पानी घरों में वापिस जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

इस समस्या को लेकर सोमवार को सेक्टर 3 के लोगों द्वारा अंबेडकर चैक से लेकर नगर निगम बल्लभगढ़ तक रैली निकाल कर नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान उन्होंने नगर निगम मुरदाबाद के नारे लगाए गए।

सीवर को लेकर नगर निगम का लिया सहारा, लेकिन फिर भी नहीं मिला समस्या से निजाद

जिसके बाद नगर निगम बल्लभगढ़ के ज्वाइंट कमिश्नर को सीवर की समस्या के बारे में अवगत करवाया। लेकिन ज्वाइंट कमिश्नर नवनित किसी काम की वजह से बाहर होने की वजह से उनके पीए को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि उनकी ओर से 21 दिसंबर व 23 दिसंबर को आरडब्ल्यूएफ के द्वारा लेटर लिखकर नगर निगम को अवगत करवाया जा चुका है।

लेकिन सके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर की पीए ने सेक्टरवासियों की फोन के जरिए ज्वाइंट कमिश्नर से बात करवाई। जिसमें उन्होंने कहा कि मंगलवार को हूडा के अधिकारियों, नगर निगम के एक्सइन और जेई के साथ साइट को निरिक्षण किया जाएगा। जिसके बाद उक्त समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

वहीं आवास कल्याण समिति के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि अगर जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सेक्टरवासियों में महामारी फैलने का डर बना रहेगा। अगर जल्दी ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर चली जाएगी।

इस मौके पर आर डब्ल्यू एफ के प्रधान सुभाष लांबा, बलवान कालिया, सन्नी पाॅल, जी एस भंडारी, जी पी खटाना, संजय पंडिता, राजेंद्र सिंह भाटी, समय सिंह, ईस्माइल खान, विनोद चोपड़ा, जयबीर भाटी, आदि मौजूद थे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago