Categories: Faridabad

स्त्री शक्ति पहल संस्था ने जसवंत पवार को किया बेस्ट यूथ अवार्ड से सम्मानित

आज स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के 15 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में संस्था ने अपने पिछले 15 वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताया और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाया संस्था ने पिछले 15 वर्षों में जो समाज सेवा क्षेत्र में जो कार्य किए गए उनको बताया गया।

 इस कार्यक्रम में युवा आगाज संस्था के अध्यक्ष जसवंत पवार को बेस्ट युवा समाजसेवी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

स्त्री शक्ति पहल संस्था ने जसवंत पवार को किया बेस्ट यूथ अवार्ड से सम्मानित

 स्त्री शक्ति पहल की अध्यक्ष पूनम सिनसिनवार ने कहा कि आज के समय में बहुत कम ऐसे युवा होते हैं जो समाज को समर्पित होते हैं जसवंत पवार हमेशा से ही समाज को समर्पित रहा है जब भी हम चारों तरफ नजर घुमाते हैं तो हमें फरीदाबाद शहर के अंदर सिर्फ एक युवा नजर आता है जो बिल्कुल समाज के लिए समर्पित है ।

लोक डाउन के दौरान जिस तरीके से जसवंत पवार ने बेजुबान पशु पक्षियों के लिए काम किया, उसके बाद पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया और सांसे मुहिम के द्वारा हजारों पौधे फरीदाबाद शहर मे लगाए गए, 26 गांव को नगर निगम में शामिल ना कराने की लड़ाई लड़ना,  गरीब छात्रों से एडमिशन के नाम पर ठगे गए पैसों को वापस कराना, नीलम फ्लाईओवर को जल्द चालू कराने के लिए आवाज उठाना ऐसे समाज हित के अनेकों कामों में हमेशा आगे दिखाई देते हैं।

इसी को लेकर स्त्री शक्ति पहल संस्था ने जसवंत पवार को फरीदाबाद बेस्ट यूथ अवार्ड से सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसा युवा ही इस अवार्ड का असली हकदार है।

 इस मौके पर हरियाणा सरकार पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया, मुकेश डागर, भारत धनकड़ ,रीनी रावत बिष्ट, संतोष लांबा ,वरुण वर्मा ,ललित वर्मा, किशन सिंह चहल, रजनी तेवतिया, प्रोमिला राठी, सुमन बाला ,पूनम बैरवा, संगीता राय, योगिता शर्मा, रीटा शर्मा, ज्योति टांगर ,प्रिया, दिव्यांशी, कीर्ति ,रानी समाज सेवी उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago