Categories: International

बाल कटवाकर सूट-बूट पहन तैयार हुआ गरीब, तस्वीर ने मचा दिया तहलका, परिवार से मिला 10 साल बाद …

आज के वक्त में सोशल मीडिया एक हथियार बन चुका है। जिसका इस्तेमाल अगर सही तरीके से किया जाए तो बहुत ही फलदाई होता है। और इसका एक और उदाहरण देखने को मिला है। उस उदाहरण के बारे में हम आपको बताएंगे। लेकिन उससे पहले आपको पूरी बात बता दें। जिस तरह के किस्से, कहानियां निकलकर सामने आते हैं। उन किस्से, कहानियों को अगर सोशल मीडिया की जगह मिल जाए तो और भी ज्यादा फैल जाते हैं, डिसेमिनेट हो जाते हैं। प्रचारित प्रसारित हो जाते हैं।

अब एक ऐसा ही वाकया हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल एक व्यक्ति जो पिछले 10 वर्षों से अपने परिवार से बिछड़ा हुआ था। और सड़क पर रहकर भीख मांग कर अपना गुजर-बसर कर रहा था। उसकी इतनी दयनीय हालत हो गई थी कि दाढ़ी बढ़ चुकी थी सिर के बाल बढ़ चुके थे। एक दिन उसने एक बार्बर से खाना मांगा। बार्बर ने उसकी हालत देखी और उसकी मदद करने की ठानी। गरीब व्यक्ति ने बार्बर से उसके बाल बनाने की बात कही दाढ़ी बनाने की बात कही।

लेकिन बार्बर ने उसे देखा तो उसकी अलग तरह से मदद करने की बात कहने लगा बार्बर उसे अपने सलून में लेकर गया। उसके सिर के बाल बनाएं और उसकी दाढ़ी को भी मेंटेन किया। उसके बाद बिफोर ओर आफ्टर यानी तस्वीर पहले की तस्वीर बाद की सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। यह तस्वीर लगातार वायरल होती रही। एक समय ऐसा आया कि इस व्यक्ति के परिवार वालों ने इसको पहचान लिया। और इस तरह से इसका घर मिल गया। इस ख़बर भीतर की क्या कुछ जानकारियां रही वह भी आपको बताते चलें।

बतादें व्यक्ति का नाम कोएल्हो गुइमारेस है। गुइमारेस की बहन और मां ने एक दशक से उसके बारे में कुछ नहीं सुना था। इसलिए उन्होंने मान लिया था कि वह मर चुका है। वायरल हुई तस्वीर में उनको अपना बेटा नजर आया, जिसके बाद उनको एहसास हुआ कि वो जीवित है। 17 दिसंबर को, वे उनसे मिलने के लिए गोयनिया शहर गए। लोबो ने कहा, ‘यह क्रिसमस का समय है और इरादा यह दिखाने का था कि थोड़ा सा हम किसी के जीवन को बदल सकते हैं. हमने कल्पना नहीं की थी कि इसका यह परिणाम होगा।’

खैर संदेश साफ है कि अगर आप किसी के बारे में निस्वार्थ कुछ भला करने की सोचते हैं तो कुदरत उसका परिणाम बहुत बेहतर निकालकर देती है, जिसका जीता-जागता उदाहरण ये जानकारी भी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago