Categories: Crime

पुलिस ने शुरू किया एक खास प्रोग्राम,शिकायतकर्ता इस दिन जान सकेंगे अपने केस का स्टेटस

पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने जनता की सुविधा के लिए पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के लिए थानों में दर्ज शिकायत/केस का स्टेटस उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश जारी किये हैं।

पुलिस ने शुरू किया एक खास प्रोग्राम,शिकायतकर्ता इस दिन जान सकेंगे अपने केस का स्टेटस

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रायः देखने मे आता है कि शिकायतकर्ता को उसके द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी के बारे में मालूम नहीं होता है।

शिकायतकर्ता को इस संबंध में नहीं पता होता है कि उसने जो शिकायत दी है उस पर मुकदमा दर्ज हुआ है या नहीं, आरोपी अरेस्ट हुए हैं या नहीं, चालान कोर्ट में पेश कब तक होगा, चोरी हुई प्रॉपर्टी बरामद हुई है कि नहीं, इत्यादि के संबंध में जानने के लिए जानिए अपनी शिकायत/केस का स्टेटस प्रोग्राम शुरू किया गया।

माननीय पुलिस महानिदेशक के आदेश के मुताबिक जनता के लिए शुरू की गई सुविधा जानिये अपनी शिकायत/केस का स्टेटस के अनुसार अब शिकायतकर्ता/पीडित अपने केस की वर्तमान स्थिति जानने के लिए प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार और रविवार को समय करीब 09 से 11 बजे तक अपने इलाके के थानो मे जाकर अपनी शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही/प्रगति के बारे मे जान सकते है। सम्बंधित थाना प्रबंधक/मोहरर थाना/अनुसंधानकर्ता, शिकायतकर्ता को जानकारी उपल्बध करायेगे।

नोटः- यह सुविधा उन सभी शिकायतकर्ता/पीडित के लिए है जिनका फरीदाबाद में किसी भी थाने में केस दर्ज है। वह प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार और रविवार को 09 से 11 बजे तक सम्बंधित थाना में पहुॅचकर अपने केस का स्टेटस जान सकते है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago