बेटी की शादी के लिए बेचा था मकान का एक हिस्सा, फ्रॉड करके खाते से उड़ा लिये इतने लाख रूपये

त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी एक परिवार ने बेटी की शादी के लिए अपने मकान का एक हिस्सा बेचकर 16 लाख रुपये इकट्ठे किए थे। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से सारी रकम उड़ा ली। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।

बल्लभगढ़ त्रिखा कॉलोनी निवासी महिला अमिता वर्मा ने पुलिस को बताया कि अगले साल फरवरी में उनकी बेटी की शादी होनी है। इसके लिए उन्होंने मकान का एक हिस्सा बेचकर 16 लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा किए थे।

एक दिसंबर को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें कहा कि आपकी सिम 3जी है अगर इसे 4जी में अपग्रेड नहीं करवाया तो यह बंद हो जाएगी। तब उन्होंने अपग्रेड के लिए हां कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक मैसेज आया जिसे फोन करने वाले ने उनसे पूछ लिया।

बेटी की शादी के लिए बेचा था मकान का एक हिस्सा, फ्रॉड करके खाते से उड़ा लिये इतने लाख रूपये
Torn pieces of paper with the word Cybercrime. Concept Image. Closeup.

आरोपी ने अमिता से कहा कि 48 घंटे के लिए उनकी सिम बंद रहेगी, इसके बाद अपग्रेड हो जाएगी। लेकिन 16 दिन बीत गए पर सिम चालू नहीं हुई। लेकिन जब उन्होंने खाते की जांच कराई तो पता चला कि खाते में से 16 लाख रुपये निकल चुके थे। उन्होंने तुरंत अपना बैंक खाता और सिम बंद कराया और पुलिस के पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज करायी।

इसके बाद भी साइबर ठगों की नजर उनके खाते में बचे हुए 63 हजार रुपयों पर थी। ठगों ने उन्हें फिर से फोन किया और कहा कि उनका सिम चालू हो गया है। फीडबैक के लिए एक ओटीपी आएगा, उसे बताना होगा। लेकिन इस बार वे झांसे में नहीं आईं। और साइबर थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमिता के खाते से रकम झारखंड, छत्तीसगढ़ के बैंक खातों में गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago