जिले में एचटेट की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी, बनाये गए परीक्षा केंद्र

अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि दो व तीन जनवरी को आयोजित होने वाली एचटेट की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला में इसके लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जाए। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान मंगलवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में एचटेट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

जिले में एचटेट की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी, बनाये गए परीक्षा केंद्र

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया जिला में एचटेट परीक्षा के लिए एंजिल्स पब्लिक स्कूल सेक्टर-21ए बडख़ल रोड, अशोक मैमोरियल पब्लिक स्कूल अशोका एन्क्लेव फेज-1, सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल दयाल बाग में तीन सेंटर, डेंसिटी इंटरनेशनल स्कूल, आयसर स्कूल और डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को पीजीटी लेक्चरर के लिए लेवल तीन की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा सांय 03:00 बजे से 05:30 बजे तक सांयकालीन सत्र में आयोजित होगी। तीन जनवरी को लेवल-2 टीजीटी कक्षा छठी से आठवीं व लेवल एक पीआरटी कक्षा पहली से पांचवीं के लिए परीक्षा सुबह 10:00 बजे से सांय 05:30 बजे तक प्रात:कालीन व सांयकालीन सत्र में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर ट्रांजिट ऑफिसर व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। मीटिंग में सीटीएम राकेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago