कार के अंदर ज़िंदा जला रिटायर एसबीआई मैनेजर, बेटे को व्हाट्सएप पर भेजा ऐसा कुछ, कि सबके उड़ गए होश

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-85 में एक कार में लगी आग में एसबीआई से रिटायर मैनेजर की जलने के कारण मौत हो गई। 65 वर्षीय रिटायर मैनेजर सुरेश बख्तियानी की कार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जलती मिली। लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी। फायर ब्रिगेड के आने तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। कार के अंदर से बरामद शव के अवशेष को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार के अंदर ज़िंदा जला रिटायर एसबीआई मैनेजर, बेटे को व्हाट्सएप पर भेजा ऐसा कुछ, कि सबके उड़ गए होश

थाना खेड़ी पुल प्रभारी याज्ञविंदर ने बताया कि जब तक सूचना मिली तब कार पूरी तरह जल चुकी थी। गाड़ी के अंदर शव के कुछ ही हिस्से बचे हुए थे। गाड़ी से शव के हिस्सों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवाया गया। मृतक की पहचान सेक्टर-29 निवासी सुरेश बख्तियानी के रूप में हुई है। मृतक के बेटे लक्ष्य ने इसकी बात पुष्टि की है।

मृतक के बेटे लक्ष्य ने पुलिस को बताया कि उसके पिता एसबीआई से प्रबंधक के पद से रिटायर्ड हैं। वह एक लंबी बीमारी से ग्रसित थे। जिसके चलते उसके पिता कई महीनों से तनाव में थे। मृतक ने अपने बेटे के व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट भी भेजा था। पुलिस सुुसाइड नोट की वास्तविकता की जांच कर रही है। मृतक सुरेश के दो बेटे हैं। इनमें से एक दिल्ली में फिजियोथेरेपिस्ट हैं, जबकि दूसरा सिंगापुर में इंजीनियर हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago