कमर कसलें फरीदाबाद वासी, नहीं करवाया यह काम तो नए साल में नए तरीके से कटेगा चालान

पुलिस प्रशासन ने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए लोगों को 31 दिसंबर 2020 तक का समय दिया है। पुलिस ने बताया है की शहर में कहां कहां इन्हें लगवाया जा सकता है और इसका चार्ज कितना है।

पुलिस के अनुसार लोगो को नंबर प्लेट लगवाने के लिए काफी समय दिया जा चुका है। नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी के एएएम वीरेंदर सिंह बताया गया है कि जनवरी महीने से शहर वासियों को नंबर प्लेट घर पर ही डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी।

कमर कसलें फरीदाबाद वासी, नहीं करवाया यह काम तो नए साल में नए तरीके से कटेगा चालान

नंबर प्लेट व स्टिकर बुक कराने के लिए अब प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है। अब आवेंदन फॉर्म छह चरणों मे भरना होगा। नंबर प्लेट के लिए www.hsrphr.com आवेंदन कर सकते हैं।

लोग नंबर प्लेट व स्टिकर के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है। इसके लिए लोगो को आने और लंबी कतारों में खड़ा नही होना पड़ेगा। रोज़ाना 4000 से अधिक लोग रोजाना शहर से आवेंदन कर रहे हैं।

इसके साथ ही अब गाड़ी का नंबर डालते ही अपनी सारी जानकारी आ जाएगी। अगर किसी का डाटा मैच नही होता है तो उसे अपनी आरसी और गाड़ी की आगे पीछे की नंबर प्लेट की फ़ोटो अपलोड करनी होगी।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एल्युमीनियम की बनी होती है. इस प्लेट पर एक होलोग्राम है, जिस पर अशोक चक्र बना हुआ है। इस होलोग्राम पर स्टीकर है जिस पर गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर अंकित होता है।

यह होलोग्राम नष्ट नहीं किया जा सकता। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पर वाहन मालिक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी होता है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर 7 अंकों का एक यूनीक लेजर कोड होता है जो हर नंबर प्लेट पर अलग-अलग होता है।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। 

Written by: Sonali chauhan.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago