साल के अंतिम दिन बने हैं कई शुभ संयोग, जानिये जाता हुआ साल आपके लिए क्या कह रहा है

भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आज नए कार्यों का आयोजन करने में आप सफल होंगे। अपनी मां के लिए कोई अच्छी चीज का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं, जिससे उन्हें बड़ी खुशी होगी।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवार में प्रेम बना रहेगा। घरेलू खर्च करेंगे। । राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य है। काम के सिलसिले में खूब मेहनत करेंगे और आज साल के अंतिम दिन कुछ ऐसा करना चाहेंगे, जो आपको लंबे समय तक याद रहे।

कर्क राशि – आज के दिन शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। इनकम में मजबूती रहेगी और खर्चों में कमी आएगी, जिससे आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय आगे लाभप्रद रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा आनंददायक रहेगी। आज परिवार वालों का प्यार मिलेगा और निजी जीवन भी खुशी से भरा रहेगा।

कन्या राशि – आज का दिन धन के लिहाज से आपके लिए खास होने जा रहा है, जिससे आप कुछ नया काम करेंगे। बिजनेस के लिए दिनमान बेहद अनुकूल रहेगा।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आप खूब मेहनत करेंगे जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि – आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा नहीं तो दिक्कत आ सकती है। आपके विरोधी मजबूत होंगे।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको ध्यान देकर काम करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने से मन हर्षित होगा।

मकर राशि – आज कुछ भावुक रहेंगे और इस भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा। आपका प्रिय भी आपके लिए कुछ कर सकता है।

कुंभ राशि – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार का माहौल आपको परेशानी देगा जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको कर्मफल की प्राप्ति होगी। आप घर में चल रही स्थितियों से थोड़ा व्यस्त भी रहेंगे और उनके बारे में कोई कठिन निर्णय भी ले सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago