Categories: India

लोग समझ रहें थे लाश लेकिन जिंदा निकली महि‍ला, 12 घंटे में 10 किमी तक बहती रही नदी में

बिहार से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है, जिसे कोई चमत्कार कह रहा है तो कोई भूत बताने लगा, लेकिन घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली थी।

यहां हड़कंप उस समय मच गया जब लोगों को पूरी रात गंगा के बर्फ जमा देने वाले ठंडे पानी में एक महिला तैरती मिली। वैशाली जिले के पीपा पुल से बेहोशी की हालत में गंगा नदी में गिरी महिला 12 घंटे तक पानी के बहाव में ही बहती रही।

लोग समझ रहें थे लाश लेकिन जिंदा निकली महि‍ला, 12 घंटे में 10 किमी तक बहती रही नदी में

इस दौरान वह दस किलोमीटर तक बह गई। मछुआरों ने उसे बहते देखा और बाहर निकाला तो सांसें चल रही थीं। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

मछुआरों ने बताया कि वह शनिवार को 5 से 7 लोगों के साथ गंगा नदी किनारे मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर उस पानी पर पड़ी जहां हिलौरे खा रहा था। जब उन्होंने ध्यान से देखा तो वहां पर एक अधेड़ उम्र की महिला तैरती दिख रही थी।

पहले तो कुछ लोगों ने कहा कि वह मर गई है, उसको निकालने का कोई फायदा नहीं है। लेकिन पास गए तो सांसे चल रहीं थी। इसके बाद तैराकी टीम की मदद से उसे बाहर निकाल लिया और उसे जिंदा बचाया।

वहीं महिला का नाम अनिता देवी है। राघोपुर दियारा की रहने वाली ये महिला देर शाम गंगा नदी पर बने पीपा पुल से गुजर रही थी। चक्कर आने की वजह से ऑटो से उतरकर पीपा पुल पर बैठ गई। इतने में पैर फिसला और नदी में जा गिरी।

रात भर महिला नदी में तैरती रही। फिलहाल गर्म कपड़ों और हीटर की मदद से कुछ देर में ही उसे होश आ गया। उसे होश में आते ही हर कोई उसकी बातें सुन अचंभित रह गया

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago