Categories: Politics

हरियाणा की हरकत से भारत की राजधानी दिल्ली का पानी पीना हुआ दुश्वार, फरीदाबाद हुआ शर्मसार

कहते हैं गलती सुधार लेने वाला व्यक्ति ही समझदार होता है अन्यथा उसकी गिनती मूर्खों में कर दी जाती है। अब अपनी ही कुछ ऐसी हरकतों के चलते ना सिर्फ हरियाणा राज्य बल्कि पूरे हरियाणा वासियों की गिनती कुछ इसी तरह के स्तरों पर की जा रही है।

ऐसा हम नहीं बल्कि भारत की राजधानी दिल्ली का आरोप है। दरअसल दिल्ली सरकार द्वारा हरियाणा राज्य पर यह आरोप लगाया गया है कि उनकी तरफ से प्राप्त होने वाले पानी को प्रदूषित करने में हरियाणा राज्य अव्वल नंबर पर है।

हरियाणा की हरकत से भारत की राजधानी दिल्ली का पानी पीना हुआ दुश्वार, फरीदाबाद हुआ शर्मसार

ऐसा इसलिए है क्योंकि यमुना हरियाणा से होते हुए गुजरती है और हरियाणा का प्रदूषण उक्त यमुना नदी में मिलकर प्रदूषित हो रहा है जो दिल्ली वासियों तक पहुंच रहा है। बावजूद आलम यह है कि ना तो हरियाणा सरकार इसमें कोई सुधार करने को राजी है

वही आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्डा ने कहा कि हरियाणा में फेक्ट्री का कचरा यमुना में डालने से नदी दूषित हो जाती हैं

और ना ही यह सब देखकर हरियाणा वासी अपनी आदतों में सुधार करने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं। यद्यपि यह प्रदूषण इसी तरह बढ़ता रहा तो यमुना नदी का हाल बेहाल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगने वाला है।

वही बात करें अगर फरीदाबाद जिले की तो फरीदाबाद जिला गंदगी का हब बन चुका है। वैसे तो नाम के लिए फरीदाबाद में इंडस्ट्रियल एरिया है और फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी के नाम से संबोधित भी किया जाता है।

मगर औद्योगिक नगरी से निकलने वाला केमिकल, कूड़ा, करकट यह सब मिलकर नदी को प्रदूषण करने में इतना मग्न हो गए हैं कि इस नदी की अवस्था देख कर भी किसी की आंखों में कोई शर्म तक नहीं दिखाई देती है सब बस अपना उल्लू सीधा करने में मग्न हो चुके हैं।

परिणाम स्वरूप इन सभी लापरवाही का खामियाजा भारत की राजधानी दिल्ली और दिल्ली वासियों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि अब दिल्ली सरकार द्वारा हरियाणा सरकार पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। जिसके अनुसार हरियाणा की लापरवाही के चलते दिल्ली में प्रदूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है।

इतना ही नहीं दिल्ली सरकार का आरोप है कि हरियाणा राज्य की लापरवाही की भेंट यमुना नदी चढ़ चुकी की है, और अब धीरे-धीरे दिल्लीवासियों को भी इस लापरवाही की भेंट पर चढ़ाने की तैयारी हरियाणा सरकार द्वारा की जा चुकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

17 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago