महामारी से नहीं लड़खड़ाए कदम, 2021 में भी भरेंगे हौसलों का दम : यशपाल यादव

साल 2020 ने हर किसी के व्यस्त जीवन की गति को धीमा कर दिया जिसके चलते हर कोई अपने अपने घरों में कैद हो गया। ऐसे में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में महामारी के चलते त्राहिमाम मचा और इसको नियंत्रण में लाने का जिम्मा आया जिला उपायुक्त यशपाल यादव के जिम्मे।

अभी उनके कार्यकाल की शुरुआत ही हुई थी कि अनचाहे मेहमान ने दरवाजा खटखटाया और उपायुक्त के आगे परेशानियों से भरा बक्सा रख दिया। जब महामारी के दौर के बारे में जिला उपायुक्त से बात की गई तो उनका कहना था कि वह समय कठिन था।

महामारी से नहीं लड़खड़ाए कदम, 2021 में भी भरेंगे हौसलों का दम : यशपाल यादव

महामारी ने जिस प्रकार पूरे भारत पर अपनी गाज गेरी है इस बात से कोई अनभिज्ञ नहीं है। फरीदाबाद में भी बिमारी के बढ़ते अंश और संक्रमण को देखा जा चुका है। बीते 2 माह की बात की जाए तो आए दिन 500 से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे पर अभी की बात की जाए तो बीमारी पर नियंत्रण पाया जा चुका है।

चाहे वह पानी की सुविधा हो या फिर आए दिन क्षेत्र में फ़ैल रही गंदगी उपायुक्त ने हर मुद्दे को लेकर सक्रीय होने की बात कही है। उनका कहना है क्षेत्र को अगर वास्तविक रूप में स्मार्ट बनाना है तो अधिकारियों के साथ साथ जनता को भी सक्रीय होने की जरूरत है।

जब उनसे नए साल में होने वाली पार्टी और बड़ी दावतों के पुछा गया तो उन्होंने कहा कि सुरक्षा और समझदारी जरूरी है। साफ़ सफाई और सावधानी से ही बीमारी के चक्रव्यूह को भेदा जा सकता है। सामाजिक दूरी से ही हर संक्रमण के दर को तोड़ा जा सकता है। साथ ही साथ डीसी ने जनता को नए साल की भी शुभकामनाएं दी और हर किसी के स्वस्थ रहने की कामना की।

उनका कहना है कि बीते साल ने क्षेत्र से बहुत कुछ छीना है ऐसे में जो लोग छोड़कर गए हैं या फिर बीमारी के चलते अपनी जान गवा बैठे हैं उनके जाने की कसक दिल में बनी रहेगी। पर अब जरूरत है कि उन सभी फ्रोंटलाइन वर्कर्स का सम्मान किया जाए और सुरक्षा के साथ आगे बड़ा जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago