नए साल के पहले दिन पर वर्ल्ड स्ट्रीट पर मची है धूम, अभी गए तो मिलेंगे ताबड़तोड़ ऑफर्स

नए साल का आगाज़ हो चुका है। वर्ष 2020 में आए एक अनचाहे मेहमान ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया। हर कोई अपने अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गया। बात की जाए फरीदाबाद की तो लॉकडाउन के चलते आम जनता त्योहारों के रंग से महरूम रह गई।

किसी ने भी 2020 में आए त्योहारों को उतने हर्ष और उल्लास के साथ नहीं मनाया जिस तरीके से मनाया जाना चहिये था। पर बात की जाए 2021 की तो फरीदाबाद की जनता नए साल को लेकर काफी उत्साहित है हर किसी के मन में सकारात्मक सोच के परवाह के साथ साथ एक उत्साह है। बीते साल जो हुआ उससे कोई भी अनभिज्ञ नहीं है ऐसे में इस साल क्षेत्र में नए नए तरीके से साल की शुरुआत करने की तैयारी की गई है।

नए साल के पहले दिन पर वर्ल्ड स्ट्रीट पर मची है धूम, अभी गए तो मिलेंगे ताबड़तोड़ ऑफर्स

स्मार्ट सिटी का ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट जनता के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वर्ल्ड स्ट्रीट पर हर रंग देखने को मिल रहा है। पूरे क्षेत्र को ऐसे सजाया गया है जैसे तारें सितारे किसी गोटे में जड़ दिए हों। चारों तरफ रौशनी ही रौशनी। पूरा क्षेत्र नए साल के स्वागत में टिमटिमाती चांदनी से नहाया हुआ है।

क्या है ख़ास ?

बात की जाए वर्ल्ड स्ट्रीट की तो इस समय पर वहां आपको त्योहारों के रंग देखने को मिलेंगे। वर्ल्ड स्ट्रीट की खूबसूरती पर इस समय चार चाँद वहाँ बने हुए पिकचर कार्नर लगा रहे हैं। साल 2021 के स्वागत में वर्ल्ड स्ट्रीट पर एक बड़ा सा बोर्ड भी बनाया गया है जिसे लाइटों और फूलों से सजाया गया है। साथ ही साथ 20 फ़ीट ऊँचा क्रिसमस ट्री भी है जो एक बेहतरीन पिकचर स्पॉट है।

पर जो नायाब चीज जनता का दिल लुभा रही है वो है लाइट से बानी हुई एक परी। वर्ल्ड स्ट्रीट में इस समय पर सिर्फ लाइटों का प्रयोग कर के एक नायाब ढाँचे को तैयार किया गया है जो जनता का दिल लुभा रहा है। टिमटिमाती बत्त्तियों से बानी यह एंजल आने जाने वाले लोगों का दिल लुभा रही है। साथ ही साथ आपको बता दें कि इस समय वर्ल्ड स्ट्रीट पर मौजूद तमाम कैफे और फूड पॉइंट्स पर काफी अच्छे ऑफर भी चल रहे हैं।

इसी के चलते बहुत सारे लोग इन दिनों वर्ल्ड स्ट्रीट के चक्कर मार रहे हैं। बात की जाए फरीदाबाद के युवाओं की तो वर्ल्ड स्ट्रीट उनका फेवरेट स्पॉट बनता जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोग महामारी के इस दौर में कहीं दूर जाने के स्थान पर वर्ल्ड स्ट्रीट जाना काफी पसंद कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago