राशिफल 1 जनवरी 2021 : आप सभी के लिए साल 2021 का पहला दिन कैसा रहेगा, जानिये यहाँ

भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। स्वास्थ्य के लिये आज आपको पसीना बहाना पड सकता है।

वृषभ राशि – आज आप अपना आत्मविश्वास दिखाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी और आप अपने घर में आनंद का अनुभव करेंगे। आज कारोबारियों को कोई बड़ा लाभदायक ऑर्डर मिलेगा।

मिथुन राशि – आज परिवार में किसी सदस्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।

कर्क राशि – आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।

सिंह राशि – आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा नहीं तो दिक्कत आ सकती है। आपके विरोधी मजबूत होंगे।

कन्या राशि – आज आपके पैरों में तकलीफ महसूस कर सकते हैं। खर्चों में जो तेजी बनी हुई थी आज उसमें कुछ कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी।

तुला राशि – आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या का निदान होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है और रोमांस का अवसर मिलेगा। आज घर में रहकर घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।

वृश्चिक राशि – आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार में सुख मिलेगा। परिवार के लोगों का सहयोग भी आपको मदद देगा जिससे काम के सिलसिले में बढ़िया अवसर मिलेंगे।

धनु राशि – आपके लिए आज का दिन अनुकूलता प्रदान करने वाला होगा। प्रेमी से आपको कुछ अनबन की स्थिति दिखायी दे रही है। किसी भी बात को ज्यादा ना खींचें।परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।

मकर राशि – आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस के सहकर्मी कामो में आपकी सहायता करेंगे। खानपान के काम से अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कुंभ राशि – आज नया काम शुरू करने की सम्भावना बनेगी। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा को लेकर आज असमंजस की स्थिति रहने वाली है।

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको ध्यान देकर काम करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने से मन हर्षित होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

6 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago