अब पूरा समय कूड़ा डालने के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतज़ार, इस समय कूड़ा उठाने आएंगे वाहन नगर निगम ने तय किया समय

घर का कूड़ा कचरा उठाने वाली कंपनी इकोग्रीन का अभी कोई समय तय नहीं है। इस से बहुत से लोगों को कूड़ा डालने में परेशानी होती है। कूड़ा उठाने के लिए एक तय समय पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि अभी, फरीदाबाद नगर निगम के 5 वार्डों में कचरा एकत्र करने के लिए वाहनों के आने का समय तय किया जाएगा।

अभी समय तय होने के ना कारण लोगों को कभी – कभी पूरा दिन इंतज़ार करना पड़ता है। यदि समय तय होता है तो इस से लोगों की चिंता कम हो जाएगी। नए आदेश के मुताबिक, वार्ड की हर गली में निर्धारित किए गए समय संबंधी पर्चे भी चस्पा किए जाएंगे, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

अब पूरा समय कूड़ा डालने के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतज़ार, इस समय कूड़ा उठाने आएंगे वाहन नगर निगम ने तय किया समय

इकोग्रीन में कूड़ा डाल रहे लोगों को कंपनी ने बहुत राहत दी है। घर – घर से कूड़ा उठा रही इस कंपनी ने लोगों बहार जा कर कूड़ा ना फेकने की सहूलियत प्रदान की है। अभी तक के आदेश के अनुसार इकोग्रीन की वाहनों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12: 30 बजे तक तय किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम ने सुधार की गति तेज कर दी है।

स्वच्छ भारत का गुणगान तो हम बहुत गाते हैं लेकिन उसको अमल में नहीं ला रहे हैं। फरीदाबाद के बहुत से क्षेत्रों में जनता ने कूड़े का पहाड़ बना रखा है। आपको बता दें, स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की तैयारी के चलते इकोग्रीन को कार्यप्रणाली में सुधार करने को कहा गया है। जिले में वर्ष 2017 से इकोग्रीन घर – घर से कूड़ा – कचरा उठा रही है।

इकोग्रीन ने गली-गली कूड़ा उठा रहे लोगों की रौजी – रोटी ज़रूर छीन ली है लेकिन अनेकों रोजगार दिए भी हैं। जिन वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए समय तय किया जा रहा है उनमें वार्ड नंबर 7, 12, 27, 30 और 35 हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago