साल 2021 में फरीदाबाद को मिलेगा सम्मान, बनेगी एक नई पहचान

आज नए साल का नया सूरज निकला है साथ में फरीदाबाद के लिए है उपहार लेकर आया है। इस वर्ष फरीदाबाद को नई सौगातें मिलने जा रही हैं। किसी भी क्षेत्र की हम बात करें इस साल फरीदबाद चारों और परचम लहराने को तैयार है। विश्वव्यापी महामारी के कारण 2020 में फरीदाबाद जिले में चल रहे कई विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है।

जिले में बहुत से विकास कार्य महामारी के कारण रुक गए हैं। 2021 में इसकी गति पकड़ने के आसार नज़र आ रहे हैं। अब जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को आक्सीजन की कमी से परेशान भी नहीं होना पड़ेगा।

साल 2021 में फरीदाबाद को मिलेगा सम्मान, बनेगी एक नई पहचान

साल 2020 चला गया है लेकिन बहुत सी सीख देके गया है। प्रशासन को भी अपनी खामियों का अंदाज़ा हुआ है चाहे स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करें या फिर शिक्षा।जैसे-जैसे हालात सुधर रहे हैं वैसे-वैसे विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ने लगी है। 2021 में कई सौगातें मिलने की उम्मीद है। इससे जहां शहर की पहचान बनेगी, वहीं आम आदमी को सुविधाएं मिलने से उनकी जिंदगी आसान होगी।

पहचान फरीदाबाद आज आपको ऐसे ही कुछ विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में बताने जा रहा है जिनका 2021 में जिले वासियों को मिलने की उम्मीद है।

परिवहन – महामारी ने हमारी ज़िंदगी में परिवहन का असली मतलब तब सिखाया जब हज़ारों लोग ट्रेनों से लेकर बसों तक का इंतज़ार अपने घर जाने के लिए कर रहे थे। आने वाले साल में रेल – बस सफर सुहाना होने की जिले में उम्मीद है। रेलवे स्टेशन पर हाई स्पीड फ्री वाईफाई की सुविधा मिलने की उम्मीद है। गुरुग्राम की तर्ज पर जिले में भी सिटी बस सेवा की शुरुवात हो सकती है। मल्टीस्टोरी बनेगा बल्लभगढ़ का राजा नहर सिंह बस अड्डा।

स्वास्थ्य – इस क्षेत्र में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने अपने अंदर खामियां पाई हैं। ईएसआईसी में 100 बेड के साथ ही बीके सिविल अस्पताल में 200 बेड का मदर चाइल्ड यूनिट का निर्माण होने के आसार हैं। ईएसआईसी में ही रोग अनुसार विशेष उपचार ब्लॉक बनाने का काम इसी साल पूरा होने के आसार हैं। ईएसआईसी में ही दो कैथ लैब का टेंडर पास, जल्द होगी स्थापना ऐसा कहा जा रहा है। ट्रामा सेंटर की सौगात मिलने की संभावना भी है बीके अस्पताल में।

कानून व्यवस्था – बिना कानून व्यस्था के सभी जिले बस यूँ ही है नाम के। 2021 में कानून व्यस्था को मजबूत करने की तैयारी चल रही है। जिले के एकमात्र साइबर थाने को प्रभावी बनाया जाएगा। एक्सपर्ट्स तैनात किये जाएंगे। जनता की रायशुमारी के साथ ही शहर की मैपिंग की जाएगी। एक ही नेचर वाले अपराधों के पॉइंट को चिन्हित किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए महिला कांस्टेबल भी तैनात की जाएंगी।

शिक्षा – अर्थव्यवस्था के बाद सबसे बड़ा नुक्सान यदि हुआ है तो वह है शिक्षा का क्षेत्र। फरीदाबाद में नए साल से 90 संस्कृति स्कूलों की मिलेगी सौगात। नचौली, बल्लभगढ़ और मोहना स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को मिलेगी कॉलेज ईमारत की सौगात। तिगांव स्थित आईटीआई ईमारत का काम भी होगा पूरा जेसी बोस विवि के नए परिसर का निर्माण कार्य शुरू होने के आसार।

फरीदाबाद जाना तो अपनी अनेकों विरासतों के लिए भी जाता है लेकिन बड़खल झील उसको और भी अलग बनाती है। बड़खल झील को पानी से भरकर फिर से गुलजार करने की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य तेजी से चल रहा है। सीएम अनाउंसमेंट के तहत ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी के पास 35.74 करोड़ की लागत से मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago