यूके से फरीदाबाद लौटे तीन लोग राजस्थान पहुंचे, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

महामारी का डर हर दिन ज़्यादा ही डराता जा रहा है। गत दिनों पहले यूके में मिला महामारी का नया स्ट्रेन भारत पहुंच चुका है। यूके से आये कुछ यात्री फरीदाबाद के रहने वाले थे लेकिन वह बिना किसी जांच के राजस्थान पहुंच गए हैं। कई देशों में फैल चुके महामारी के नए स्ट्रेन से आफत है। यूके होते हुए फरीदाबाद पहुंचे कुछ एनआरआई में महामारी की पुष्टि के बाद नए स्ट्रेन को लेकर चिंताएं बढ़ चुकी हैं।

नया स्ट्रेन अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग के अंदर डर का माहौल बना हुआ है क्योंकि तीन लोग विभाग को बिना बताए राजस्थान के लिए रवाना हो चुके हैं।

यूके से फरीदाबाद लौटे तीन लोग राजस्थान पहुंचे, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जो लोग महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं उसी का नतीजा इसे कहा जा सकता है। विभाग की चिंता और बढ़ गई है। इन तीनों लोंगों की जानकारी राजस्थन स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। यह लोग जोधपुर व उदपुर के लिए रवाना हुए हैं। भारत में लगातार महामारी अपना प्रभाव बढ़ाती जा रही है। सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

नए स्ट्रेन को लेकर उठी चिंता स्वाभाविक है। बहुत से देशों में वैक्सीन लगना शुरू तो हो गयी हैं लेकिन ऐसा कहा नहीं जा रहा कि नए स्ट्रेन पर इसका कुछ असर पड़ेगा या नहीं। यूके से लौटे कई लोगों के पते व जानकारी गलत मिली हैं। यह लोग पासपोर्ट के जरिए अपने पते की प्रमाणिक जानकारी दे रहे हों लेकिन इसमें परेशानी वर्तमान पते की अपडेट जानकारी हासिल करने की है। ज्यादातर ने जानकारी ऐसे रिहायशी पते की दी है जहां यह लोग पहले रहते थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago