Categories: Faridabad

फ़रीदाबाद के यह कलाकार मन की बात से हुए प्रभावित, कूड़े से बनाते हैं पेंटिंग

मन की बात आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला एक कार्यक्रम है जिसके जरिए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियो को संबोधित करते हैं।इस कार्यक्रम में अक्सर वो देशवासियो को सरकार की नई योजना और जीवन में आगे बढ़ने के कार्य करने की बात करते हैं।ऐसे ही उनके एक मन की बात का एक एपिसोड्स सुनकर उदित नारायण बैसला जी प्रभावित हुए और उन्होंने चित्रकारी करने की शुरुआत की।

वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री द्वारा की गई मन की बात से प्रेरित होकर नीमका गाँव स्तिथ सेक्टर77 निवासी उदित नारायण बैंसला ने वेस्ट से बेस्ट कलाकृतियां बनाने की शुरुआत की।उदित घर में पड़ी बेकार बिजली की तारों,मोबाइल फ़ोन के चार्जर व खाली पड़ी बोतलों से कलाकृति बनाकर स्वछता व पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने का संदेश देते हैं।इसके साथ वह पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ साथ वेस्ट से बेस्ट बनाने का प्रशिक्षण भी देते हैं।

फ़रीदाबाद के यह कलाकार मन की बात से हुए प्रभावित, कूड़े से बनाते हैं पेंटिंग

प्रधानमामंत्री ने जब 2014 में स्वछता अभियान की शुरुआत की थी तब ही इस अभियान को आगे बढ़ाने की जिज्ञासा उनके मन में जगी।2014 में उदित ने अपने घर में बेकार पड़ी बेकार सामग्री से कलाकृति का कार्य शुरू कर दिया था।उन्होंने देश के नेताओं, भगवान की तस्वीरें,ग्रामीण परिवेश की याद को ताजा रखने के लिए कई तस्वीरों को बनाया।आजकल वह बल्लभगढ़ स्तिथ खाली मैदान में वेस्ट प्लास्टिक बोतले से ग्रामीण परिवेश को ताजा करने वाली कलाकृतिया पर काम कर रहे हैं।इसपर उन्हें एसडीएम अपराजिता द्वारा भी अनुमति मिल गई हैं।

लोगो को प्लास्टिक के विषय में जागरूक करने के लिए उन्होंने वेस्ट प्लास्टिक से पेंटिंग बनाने का निर्णय लिया।उन्होंने घर में रखी बेकार बिजली की तारों से घर में रखें लकड़ी के बोर्ड से बनाए हुए पीवीसी के बेस पर पेंसिल से बनाए हुए चित्र पर वेस्ट तारों को फेवीक्विक से चिपकाकर खूबसूरत पेंटिंग तैयार करी।

उदित नारायण बैंसला एक पर्यावरण प्रेमी हैं । वह इधर उधर कूड़ा फेंकना,नदियों, नाले व तालाबों में गंदा पानी,वेस्ट प्लास्टिक को जमीन,पानी व खेत खलिहान को खराब खराब करने से, पेड़ पौधों को काटने जैसे गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर प्रदर्शन करते रहते हैं।उदित जी को कलानिधि अवॉर्ड, ग्लोबल एक्सीलेंस आर्टिस्ट अवार्ड,भारत सूर्यश्री अवार्ड,विश्वा कलविधि अवार्ड,जय हो नेशनल अवार्ड से सम्मानित भी किया गया हैं।

उदित जी ने वेस्ट समाग्री से प्रधानमामंत्री नरेंद मोदी,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं के भी चित्र बना चुके हैं।इसके साथ ही उन्होंने बृहस्पतिवार को बल्लभगढ़ में एसडीएम अपराजिता को एक वेस्ट से बेस्ट बनी हुई हस्तशिल्प फ़ोटो दी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago