अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम का रवैया सख्त, होगी बिल्डर पर कार्यवाही.

नगर निगम ने अवैध रूप से बन रही इमारतों के मामले में अब पहले से सख्त नज़र आ रहा है क्यों कि नगर निगम ने संबंधित बिल्डर के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। अभी तक तो नगर निगम अवैध निर्माण तोड़ कर या फिर इमारत की सीलिंग करके कार्रवाई करता रहा है।

अब नगर निगम की तरफ से हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी एजेंसी को पत्र लिखकर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। आपको बता दें कि पिछले वर्ष नगर निगम ने NIT के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की थी।

5 नंबर और 1 नंबर में अवैध निर्माण किए जाने पर कई इमारतों में तोड़फोड की गई थी। कई इमारतों की सीलिंग भी की गई थी। नगर निगम ने जब नक्शों की जांच की, तो पता चला कि नक्शे तो रिहायशी हैं, लेकिन इमारत वाणिज्यिक हैं।

अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम का रवैया सख्त, होगी बिल्डर पर कार्यवाही.

इतना ही नहीं, निगम की तरफ से जो इमारतें सील की जाती हैं, कई बार इमारत का मालिक सीलिंग तोड़ देता है। नगर निगम के NIT के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने बताया कि रिहायशी क्षेत्र में वाणिज्यिक इमारत बनाने से पहले अगर कोई वास्तुकार नक्शा बनाकर पास करवाता है, तो वह भी गलत है।

प्रशांत अटकान ने यह भी बताया कि अब बिल्डर का लाइसेंस रद्द करने की भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशांत अटकान ने बताया कि वह हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी एजेंसी को पत्र लिखकर पूरी जानकारी देंगे, ताकि अवैध रूप से इमारत बनाने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई की जा सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago