एक साथी का हुआ था एनकाउंटर, बाकी दो साथी अभी भी पुलिस के निशाने पर: विकास चौधरी हत्याकांड

27 जून 2019 को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की फरीदाबाद सेक्टर-9 में जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने गैंगस्टर कौशल को 26 अगस्त 2019 को गिरफ्तार किया था।

इस हत्याकांड मामले में अब दो शूटर सज्जन उर्फ भोलू और विकास उर्फ माले की गिरफ्तारी का पुलिस के ऊपर दबाव बढ़ रहा है। एक साल से ज्यादा समय होने के बाद भी ये दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

उनके तीसरे साथी शूटर रोहित उर्फ लंबू गुरुग्राम पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया था। आरोप है कि भोलू और माले ने ही विकास की गोली मारकर हत्या की थीं। इस मामले में इन दोनों की ही गिरफ्तारी अभी नही हुई हैं। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सभी क्राइम ब्रांचों को इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।

एक साथी का हुआ था एनकाउंटर, बाकी दो साथी अभी भी पुलिस के निशाने पर: विकास चौधरी हत्याकांड

गैंगस्टर कौशल दुबई में बैठकर अपना गैंग आपरेट कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसके गुर्गों सज्जन उर्फ भोलू और विकास उर्फ माले ने विकास की गोलियां मारकर हत्या की थी। वहीं रोहित उर्फ लंबू उन्हें बैकअप देने के लिए हथियार लेकर पीछे-पीछे था।

हत्याकांड की सीसीटीवी फुटेज में भी ये तीनों दिखाई दे रहे थे। पुलिस इस मामले में साजिश रचने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, मगर ये तीनों अभी भी गिरफ्त से बाहर है। रोहित उर्फ लंबू पर फरीदाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

वहीं उसके साथियों भोलू और माले पर 50-50 हजार रुपये का इनाम है। भोलू और माले कौशल के सबसे करीबी गुर्गों में हैं। बताया जाता है कि कौशल जेल में रहकर अब भी इन दोनों के माध्यम से रंगदारी ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास में जुटी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago