फ़रीदाबादवासियों को राहत, ब्रिटेन से लौटी महिला की रिपोर्ट निगेटिव

महामारी अपना प्रकोप लगातार जिले समेत पूर्ण देश में दिखा रही है। हर दिन सैकड़ों मौतें हो रही हैं। अभी महामारी थमी भी नहीं थी कि उसके एक नए स्ट्रेन ने तूफान मचा दिया। जिले में कल किसी मरीज की मौत नहीं हुई। जबकि 28 नए केस भी आए हैं। यूनाइटेड स्टेट्स से वाया ब्रिटेन फरीदाबाद पहुंची नए स्ट्रेन की संदिग्ध महिला मरीज की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग ने राहत की साँसे तो ली है लेकिन अभी तक उस महिला के नए स्ट्रेन से संबंधित जिनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी लंबित है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 45526 तक पहुंच गया। जबकि ठीक होने वालों का आकड़ा 44892 तक पहुंच गया।

फ़रीदाबादवासियों को राहत, ब्रिटेन से लौटी महिला की रिपोर्ट निगेटिव

ठंड भरे इस मौसम में लगातार लोग ठिठुर रहे हैं। महामारी भी इस मौसम में विकराल रूप धारण कर चुकी है। नए स्ट्रेन से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में डर का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें, जिले में अभी तक 436291 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए हैं। इनमें से 389440 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है। जिले में 185 ऐसे लोग हैं जो ब्रिटेन या ब्रिटेन के रास्ते अन्य देशों से यहां आए हैं। इनमें से एक 30 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई थी।

भारत में महामारी ने अपनी रफ़्तार धीमी ज़रूर की है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। जिले में इस समय 89 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। 143 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेट हैं। अभी तक महामारी से 402 की मौत हो चुकी है।

देश में लगातार महामारी के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। एक बार फिर पिछले 24 घंटों में 20,000 से कम नए महामारी के मामले दर्ज किए गए हैं। खुशखबरी की बात यह है कि सरकार ने महामारी के टीके की मंजूरी देदी है। किसी भी समय तारीख का ऐलान हो सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago