Categories: Faridabad

फ्लाइट के लिए जा रहे है एयरपोर्ट तो नहीं है पास की जरूरत, जानिए पास से जुड़ी अन्य सभी अहम जानकारी।

लॉक डाउन में छूट देते हुए फरीदाबाद जिला उपायुक्त द्वारा अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई कि फरीदाबाद का कोई व्यक्ति डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पर जाना चाहता है तो उसे किसी भी सरकारी पास लेने की या किसी भी अनुमति की आवश्यकता नहीं है वह केवल टिकट या संबंधित कागजों को दिखाकर बिना किसी पास एवं अनुमति के फरीदाबाद दिल्ली बॉर्डर कोर्स कर सकता है।

इसके अतिरिक्त जिलाधीश यशपाल यादव ने सरल पोर्टल पर पास जारी करने की व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्टी सिस्टम एक्जिक्यूटिव आॅफिसर फरीदाबाद अमिताभ कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

उन्होंने जारी किए आदेशों में बताया कि ये अधिकारी गृह मंत्रालय व जिलाधीश द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार मूवमेंट पास जारी करेंगे। उन्होेंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन लागू है, जिस कारण जिला से बाहर जाने के लिए इस कार्यालय द्वारा पास जारी किए जा रहे हैं।

लॉक डाउन के दौरान फरीदाबाद जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई ये सभी छूट केवल अति आवश्यक कार्यों के लिए दी जा रही है इसलिए जारी किए गए निर्देशों में यह भी साफ जाहिर किया गया है कि कृपया बिना आवश्यक कार्यों के पास की मांग करने पर पास की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए महामारी के खतरे और उसकी गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे सभी दिशानिर्देशों में जनता बढ़-चढ़कर उनका साथ दें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago