सड़को पर बह रहा गंदा पानी, हवाओं में धुआं, चलने को जगह नहीं सांस लेने को शुद्ध हवा नहीं

जिले की सड़के अपना मरम्मत कार्य मांग रही हैं लेकिन प्रशासन उसकी सुध लेने को तैयार नहीं है। भरत कॉलोनी की सड़कों में पानी भरा रहता है। गड्ढे इतने हैं कि किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। नहरपार भारत कॉलोनी के हनुमान नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। सीवर लाइनें जाम होने की वजह से सीवर का पानी रोड पर बह रहा है। इस वजह से गंदगी और कीचड़ से निकलने वाली दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं लोगों का यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

इस इलाके में इतना ही नहीं हवाओं में धुआं भी उड़ता रहता है। लोग यहां पर कूड़ा डालते रहते हैं ओर उसी को जला कर यहां हवाओं में धुआं उड़ता रहता है। यहां पर लोगों ने आरोप लगाया कि इस बारे में कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी संबंधित अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

सड़को पर बह रहा गंदा पानी, हवाओं में धुआं, चलने को जगह नहीं सांस लेने को शुद्ध हवा नहीं

एक तरफ महामारी और एक तरफ यहां लोगों को दूषित हवा यहां पर रहना लोगों के लिए नरक जैसा हो गया है। शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी है। लेकिन यहां पीने का पानी भी साफ़ नहीं आता। सेहत को लेकर सावधानी की बहुत जरूरत है। लेकिन यहां पर लोग असावधानी में रह रहे हैं।

जरा सी लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। लेकिन प्रशासन को इस से कुछ सीखने को नहीं मिल रहा है। सीवर का पानी रोड पर बहने की वजह से गंदगी फैल रही है। कीचड़ और सीवर के पानी से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है।

लोगों का कहना है कि सीवर का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और ओवरफ्लो होकर गंदा पानी वापस कॉलोनी की सड़कों पर भर रहा है। निगम की तरफ से यहां पर नियमित रुप से सफाई नहीं कराई जाती। जिस से यहां पर सड़कों तक पानी भरा रहता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago