मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ा सांड, जानिये कैसे लोगों ने उतारा नीचे

ऐसा ज़रूरी नहीं कि लोग ही आपके घर आयें और आपकी छत्त पर घूमने निकल जाएँ। कभी – कभी कुछ मेहमान भी पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक ख़ास मेहमान फरीदाबाद के गांव सिही सेक्टर-8 में किसी घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। यदि सांड को लोग अपनी सूझ-बूझ से उसे बिना किसी मशीनों का सहारा लिए नहीं उतारते ये गिर कर घायल हो सकता था या मर भी सकता था।

लोगों की सूझ – बूझ हमेशा काम आती है ऐसा ही यहां पर हुआ। दरअसल, जब सांड पूरी तरह से सुरक्षित उतर गया, तो लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं लोगों ने इसके लिए प्रशासन को भी कोसा, क्योंकि खुले में घूमने वाले सांडों की नगर निगम प्रशासन न तो पूरी तरह से देख-रेख करता है और न ही गोशालों में रखते हैं।

सांड पूरी तरह से सुरक्षित उतर गया, तो लोगों ने राहत की सांस ली।

नगर निगम के अधिकारी बस कागज़ों में ही शायद कुछ काम करते हैं क्योंकि असल ज़िंदगी में तो यह नज़र नहीं आता। हरियाणा सरकार ने गोरक्षा आयोग भी बनाया हुआ है। सरकार की तरफ से गोवंश के रख-रखाव के लिए हर वर्ष भारी-भरकर बजट खर्च किया जा रहा है। गांव सिही में पिछले दो वर्ष से एक धर्मशाला बनाई जा रही है। अभी तक धर्मशाला की सीढ़ियों पर कोई दरवाजा नहीं लगा है।

सरकार को इस मामले में सख्ती बरतनी होगी। हज़ारों गोवंश यूँ ही जिले की सड़कों पर इधर – उधर घुमते रहते हैं। सिहि में भी कुछ पशु खुले में घूमते रहते हैं। ऐसे ही खुले में घूमने वाला सांड धर्मशाला की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। जिसे स्थानीय लोगों ने देख लिया। सांड यहां से जमीन पर न कूद जाए, इस काे लेकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago