Categories: Crime

कुंभकरण की नींद से जागी हरियाणा सरकार, बेटियों की सुरक्षा के लिए कॉलेज के बाहर कैमरे लगाने के दिए आदेश

फरीदाबाद : बीते वर्ष यानी कि 2020 के 27 अक्टूबर को फरीदाबाद के अग्रवाल कॉलेज के सामने हुए निकिता हत्याकांड में सब को झकझोर कर रख दिया। सरेआम निकिता के अपरहण का प्रयास और उस में विफल होने पर निकिता के सिर पर गोली लगने की पूर्ण वारदात को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पूरे देश ने देखा था।

हालांकि यह कैमरा सामने स्कूल की सुरक्षा के लिए लगया गया था जिसके बाद से ही लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने के दावे पेश किए जाने लगे।

कुंभकरण की नींद से जागी हरियाणा सरकार, बेटियों की सुरक्षा के लिए कॉलेज के बाहर कैमरे लगाने के दिए आदेश

अब इसी कड़ी में हरियाणा सरकार भी राज्य के तमाम कॉलेजों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दे रही हैं। यह भी स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि जिन कॉलेजों ने अभी तक कैमरे नहीं लगाए हैं। उनको भी जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दे दी गई है।

वही अगर निकिता के साथ हुई वारदात के वक्त भी कॉलेज में कैमरे लगाए हुए होते तो कहीं ना कहीं इस वारदात को घटित होने से पहले ही भापा जा सकता था। परंतु बड़े अफसोस की बात है कि ने तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और ना ही इस दर्दनाक मंजर को घटित होने से रोका जा सका।

वहीं इस मामले को दो महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है,मगर कुमकर्ण की नींद सोई सरकार को सीसीटीवी कैमरे के लिए अब आंखें खोलनी पड़ी है। खैर, जो भी हो देर से ही सही आखिर सरकार ने नए परिवर्तन का सोचा तो सही। अब देखना यह है कि कितने शिक्षण संस्थानों में सरकार के उक्त आदेश को अमल में लाया जाता है और कितने इस आदेश को दरकिनार कर फिर एक बार इस तरह की अनहोनी को न्योता दे सकते है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से प्रदेश के एडिट कॉलेजों व स्वयं वित्त पोषित कॉलेजों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए ।हैं कॉलेजों के कैंपस की प्रभावी निगरानी व देखरेख के लिए सीसीटीवी कैम रे लगाए जाने चाहिए। अगर अभी तक कैमरे नहीं लगाए गए हैं तो जल्द से जल्द लगवा लेना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago