फरीदाबाद आफत : क्या आपको भी आज बारिश के संग बिजली ने सताया?

फरीदाबाद में आज जम के बारिश हुई है। बारिश के साथ – साथ आज बिजली ने भी बहुत सताया है। रुक – रुक हो रही बारिश के संग बिजली ने भी बहुत आँख मिचौली खेली है। थोड़ी देर के लिए बिजली आती तो फिर चली जाती। बहुत से तो ऐसे भी एरिया हैं जहां सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली गुल रही और काफी ऐसे भी क्षेत्र रहे जहां खबर लिख जाने तक भी बिजली नहीं आयी।

आज सबसे ज़्यादा बिजली परेशानी इन एरिया में रही। तिलपत, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 21,a,b,c,d, सेक्टर 15,16,55,31,21, ओल्ड फरीदाबाद, पल्ला, संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, एवं एनआईटी क्षेत्र भी प्रभावित रहा।

फरीदाबाद आफत : क्या आपको भी आज बारिश के संग बिजली ने सताया?

बारिश के कारण लगातार आज जनता को मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। काफी क्षेत्रों में बारिश के कारण लंबा जाम लगा हुआ है। लगातार दो दिन से हो रही रुक – रुक कर बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। बिजली उपभोक्ता भी बेहद परेशान हो रहे हैं। बिजली कटौती की समस्या आज शहर के अलग-अलग हिस्सों में देखी गयी है।

बारिश से अलग – अलग जगहों पर जलभराव तो रहा ही है साथ में कीचड़ भी खूब फ़ैल रहा है। आज भी कई घंटे बिजली गुल रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहरी इलाकों के अलावा आज हुई बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भी बिजली सप्लाई करने वाले सब डिविजनों को भी प्रभावित किया है।

लोगों का कहना है कि अच्छा हुआ कि सर्दी का मौसम है, अगर गर्मी का होता तो बिजली कटौती के कारण पसीने में समय गुज़ारना पड़ता। वैसे तो बारिश में बिजली कट के कई कारण होते हैं। लेकिन आज क्या कारण रहा होगा यह जवाब शायद किसी अधिकारी के पास नहीं होगा। शायद एक कारण यह रहा होगा कि बारिश के समय में पेड़ों से सट कर जा रही बिजली लाइन में फाल्ट हो जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago