निकिता तोमर हत्याकांड को लेकर सर्व समाज ने की प्रेस वार्ता, कहा पीड़ित परिवार की मांगो पर ज़ल्द हो सुनवाई.

निकिता की 26 अक्तूबर को कॉलेज के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निकिता के पिता मूलचंद तोमर और मामा अधिवक्ता एदल सिंह रावत ने बताया कि सर्व समाज की पंचायत में तीन मांगें सरकार के समक्ष रखी गई थी।

इनमें परिवार की हालत को देखते हुए मृतका के भाई को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देने, सेक्टर-2 बल्लभगढ़ में बनाए जा रहे कन्या महाविद्यालय का नाम निकिता तोमर के नाम पर रखे जाने और परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग शामिल हैं।

आपको बता दें कि इस हत्याकांड के बाद पूरे देश मे शोक की लहर दौड़ गयी थी, साथ ही पूरा देश गुस्से मे था और पीड़ित परिवार के साथ आकर खड़ा था। पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन किये गए थे और निकिता के आरोपियों के लिए फांसी की मांग की जा रही है।

निकिता तोमर हत्याकांड को लेकर सर्व समाज ने की प्रेस वार्ता, कहा पीड़ित परिवार की मांगो पर ज़ल्द हो सुनवाई.

इस प्रेसवार्ता के माध्यम से सर्व समाज ने पुलिस व प्रशासन से 1 नवंबर को महापंचायत के दौरान सड़क जाम व दंगा भड़काने के आरोप में जिन 32 नौजवानों पर मुकदमा दर्ज़ किया है उसे वापस लेने की बात भी कही है।

साथ ही साथ पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि यदि उपरोक्त न्यायोचित मांगो पर सरकार द्वारा विचार नही किया गया और परिवार को इस बारे में ठोस आश्वासन नहीं दिया गया तो परिवार फरीदाबाद के जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएगा जिसमें सर्व समाज परिवार के साथ है.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago