Categories: FaridabadPublic Issue

जब बत्ती रहेगी गुल तो बच्चों की कैसी होगी ऑनलाइन पढ़ाई क्या इसका जवाब दे पाएंगे अधिकारी?

महामारी के वजह से पहले ही स्कूल बंद होने के वजह से बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत आ रही थी।इसके वजह से ऑनलाइन शिक्षा का प्रावधान शुरू किया गया लेकिन बिजली के गुल होने के वजह से बच्चों को ऑनलाइन क्लासिस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

ग्रेटर फरीदाबाद डिवीज़न के पलवली व खड्ड कॉलोनी एरिया में शुक्रवार से ही बिजली की सप्लाई प्रभावित हैं।बिजली सप्लाई न होने से परेशान होकर लोगो ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लाइनमेन,जेई, एसडीओ और एक्सईएन से शिकायत की।शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोई सुनवाई नही की गई।

जब बत्ती रहेगी गुल तो बच्चों की कैसी होगी ऑनलाइन पढ़ाई क्या इसका जवाब दे पाएंगे अधिकारी?

बिजली की सप्लाई न होने के वजह से लोग न तो अपने मोबाइल फोन चार्ज कर पाए और ना ही लैपटॉप, जिससे बच्चे अपनी ऑनलाइन क्लासिस अटेंड नही कर पाए। इसके साथ ही जो लोग अपना ऑफिस का काम घर से करते हैं वह भी लैपटॉप चार्ज न होने के वजह से अपना कोई भी काम नही कर पाए।

दक्षिण बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता कविता, प्रकाश, सुनील, पंकज नंबरदार का कहना हैं कि शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही बिजली गुल हैं।लंबे समय से बिजली न होने के वजह से लोगो के दैनिक कार्यो पर भी भारी असर पड़ रहा हैं। उपभोक्ताओं का आरोप यह हैं कि बिजली विभाग के अधिकारियों से एक बार शिकायत करने के बाद किसी भी अधिकारी द्वारा दुबारा फोन कॉल रिसीव नही किया गया।जिसके चलते लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

लोगों ने बताया 24 घंटे बिजली का दावा करने वाली सरकार और अधिकारी आम जनता का ग़ुमराह कर रहे हैं।बिजली सप्लाई प्रभावित होने का मुख्य कारण लाइनों में फाल्ट बताया गया।वहीं, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ग्रेटर फरीदाबाद डिवीज़न के एक्साइन राजेश नंदल ने कहा संबंदित अधिकारियों  से बात करके समस्या दूर कराने की कोशिश हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago