यूके से आई महिला की रिपेार्ट नेगेटिव, लेकिन पिता हुए पाॅजिटिव, न्यू स्ट्रेन की रिपोर्ट आना बाकी


शहरवासियों ने अभी राहत की सांस ले रही थी कि जिले में एक ओर व्यक्ति को न्यू स्ट्रेन होने की आंशका हो सकती है। बताया जा रहा है व्यक्ति की कोविद की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। लेकिन उसके न्यू स्ट्रेन की रिपोर्ट दिल्ली भेजी जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही न्यू स्ट्रेन की पुष्टि की जाएगी।

सीएमओ डाॅक्टर रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला यूके से फरीदाबाद आई थी। उक्त महिला का कोविद टेस्ट दिल्ली के एयरपोर्ट पर हुआ था।

यूके से आई महिला की रिपेार्ट नेगेटिव, लेकिन पिता हुए पाॅजिटिव, न्यू स्ट्रेन की रिपोर्ट आना बाकी

उस वक्त उक्त महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के पास यूके से आए लोगों की लिस्ट आई थी। उस लिस्ट में उक्त महिला का नाम भी दर्ज था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर यूके से आए सभी लोगों का कोविद टेस्ट करवाया। तब भी उक्त महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उक्त महिला के संर्पक में जो भी लोग आए है उनका भी कोविद टेस्ट करवाया गया।

महिला के सभी परिजनों का कोविद टेस्ट किया गया। लेकिन उनके पिता की कोविद टेस्ट की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से न्यू स्ट्रेन की रिपोर्ट की पुष्टि के लिए सैंपल दिल्ली भेजे गए है। रिपोर्ट आने के बाद ही न्यू स्ट्रेन की पुष्टि होगी।

पहले वाली महिला की आई नेगेटिव रिपोर्ट


सीएमओ डाॅक्टर रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि पहले भी एक महिला जोकि यूएस से यूके होकर फरीदाबाद आई थी। उस महिला की भी कोविद टेस्ट की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। जिसके बाद न्यू स्ट्रेन की पुष्टि के लिए रिपोर्ट दिल्ली भेजी गई। लेकिन उक्त महिला की न्यू स्ट्रेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई। अभी तक कोई भी व्यक्ति न्यू स्ट्रेन की चपेट में नहीं आया है।

आम जन दे स्वास्थ्य विभाग को जानकारी

सीएमओ डाॅक्टर रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि पासपोर्ट बनवाने के दौरान लोग अपना अस्थाई पता देते हैं। जिसकी वजह से यूके से आए लोगों का डाटा में पता गलत पाया जा रहा है। इसी वजह से वह आम जनता के आस पास जो लोग यूके से आए रहे रहे है तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दे सकते है। जानकारी देने के लिए वह डिप्टी सीएमओ डाॅक्टर राम भगत को 9818197232 पर फोन व मैसेज करके बता सकते है। जानकारी देने वाले लोगों की व्यक्ति की सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago