Categories: Faridabad

सुविधा : फ़रीदाबाद की यह सड़क होने जा रही है चार लेन , सफर होगा सुहाना

फरीदाबाद : सोमवार को विश्राम गृह में अधिकारियों संग आयोजित हुई बैठक में परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों को सेक्टर-12 लघु सचिवालय तक बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए तिगांव मार्ग से सेक्टर-3 और पूर्वी चावला कालोनी के बीच वाली सड़क को चार लेन के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

परिवहन मंत्री को अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि उक्त सड़क के दोनों तरफ 24-24 फुट सीमेंटेड सड़क, तीन-तीन फुट टाइल लगाई जाएंगी। इसके अलावा बीच में चार फुट चौड़ी सेंट्रल वर्ज बनाई जाएगी। साथ ही अधिकारियों ने इस बात से भी अवगत कराया कि सेंट्रल वर्ज के ऊपर पौधे और लाइट लगाई जाएंगी।

सुविधा : फ़रीदाबाद की यह सड़क होने जा रही है चार लेन , सफर होगा सुहाना

इसके पश्चात परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा निर्माणाधीन नगर निगम सभागार, लघु सचिवालय, रैन बसेरा को भी जल्द से जल्द तैयार करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को बोलते हुए सख्त हिदायत भी दी।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा जब विश्राम गृह से सीकरी की तरफ जाने के लिए निकले तो वहीं उन्होंने राजमार्ग पर अवैध रूप से यात्रियों को बैठाकर ले जा रहे दो निजी बसों को जब्त करा दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार रोडवेज का घाटा पूरा करने के लिए सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने कहा किसी भी हालत में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे सरकार को कितना ही सख्त क्यों ना बनना पड़े।

उक्त बैठक में नगर निगम के अधीक्षण अभियंता रवि शर्मा, कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश वधवा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र सिंह ढुल, हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राजीव नागपाल, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के उपमंडल अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago