सभी बड़े अपराधी अब जाएंगे जेल, फरीदाबाद पुलिस ने बनाया कुछ ऐसा प्लान।

पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने मंगलवार को सभी अपराध शाखा प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें फरवरी तक सभी बड़े अपराधियों को जेल में भेजने का लक्ष्य दिया। उत्कृष्ट काम करने वाले अपराध शाखा प्रभारियों को प्रशंसा पत्र भी दिए। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सेक्टर 21 स्थित अपने कार्यालय में बैठक का आयोजन किया।

उन्होंने क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल, डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार, ऊंचागांव प्रभारी जगमिंद्र, सेक्टर-85 प्रभारी सुमेर सिंह और सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि मनोज मांगरिया, सज्जन उर्फ भोलू, विकास उर्फ महाले, संदीप उर्फकाला जठेडी, जंगली बिल्ला, लाला, बिन्नी, विक्की, रवि मुजेड़ी, मिन्द्र, मनोज उर्फजीरो, टेकचंद और अन्य अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

सभी बड़े अपराधी अब जाएंगे जेल, फरीदाबाद पुलिस ने बनाया कुछ ऐसा प्लान।

श्री सिंह न कहा कि इस तरह के अपराधी समाज में अशांति फैलाकर लोगों में डर का माहौल पैदा करते हैं, इसलिए उनका लक्ष्य है ऐसे मुजरिमों को गिरफ्तार करके जेल पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि इन अपराधियों के बैंक खातों की आर्थिक जांच की जाएगी, इससे यह पता लगेगा कि इन्हें पैसा कहां से प्राप्त होता है। इसके साथ ही उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी जो ऐसे अपराधियों को किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago