Categories: Public Issue

मनमाने दाम मांग रहे है ऑटो चालक ना देने पर कहते है पैदल चले जाओ ना

फरीदाबाद वासियों को भारी बारिश के कारण अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फरीदाबाद के कुछ इलाकों और सड़कों की हालत पहले से ही बहुत ख़राब है।और अब इस भारी बारिश के चलते रोज़मर्रा के कामों में लोगों को करना पड़ रहा है

काफ़ी मुश्किलों का सामना और ऐसे में कहीं जाना और अपना काम करना एक चुनौति बन गया है।महामारी की वजह से पहले ही लोग काफ़ी परेशान है।

मनमाने दाम मांग रहे है ऑटो चालक ना देने पर कहते है पैदल चले जाओ ना

ऑटो ड्राईवर भी जनता को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैैं वो अपनी सहूलियत के हिसाब से कहीं भी आने जाने का भाव बता रहे है उदाहरण के तौर पर बल्लभगढ़ से सेक्टर 9 आने के 20 रुपए लगते है लेकिन अब वो अपनी मर्ज़ी से लोगो को भाव बता रहे हैैं,

आमजन की मजबूरी का फायदा उठा रहे है। सवाल पूछने पर उनके बहाने भी तैयार रहते है ऐसे में आम आदमी अपने काम को देखे या ऑटो ड्राइवर्स की मनमानी सहे। अगर समय पर दफ़्तर ना पहुंचे तो उनकी नौकरियां जाने का डर।अगर ऑटो ड्राइवर से बात करे तो उनका इस पर ये कहना है की बारिश के समय में पानी भरा होता है।

जिसके कारण ऑटो घूमा कर ले जाना पड़ता हैं।अगर आपको समय से ही पहुंचना है तो उसके लिए आपको सेपरेट ऑटो करना पड़ेगा । जिसके कारण लोगो को मजबूरी में सेपरेट ऑटो करना पड़ता है समय से पहुंचने के लिए। ये तो साफ साफ मनमानी हैं।

बल्लभगढ़


बल्लभगढ़ फरीदाबाद के सबसे पोश इलाकों में से एक है बारिश के समय में यहां जलभराव ज़्यादा रहता है। यहां से मेट्रो स्टेशन भी पास है। ऐसे में अलग अलग जगहों से लोगों का आना जाना लगा रहता है ऐसे में ऑटो चालकों को अपनी मनमानी करने का अच्छा मौका मिल जाता है।

ऑटो वाले अपनी चालाकी का पता तो तब देते है जब ऑटो में बैठते समय सवारियों को किराया नहीं बताते लेकिन गंतव्य पर पहुंचने के बाद किराए का खुलासा करते हैं।

एनआइटी

एनआइटी भी फरीदाबाद के जानेमाने इलाकों में से एक है।यहां भी बरसात के समय जलभराव हो जाता है एनआइटी कुछ जगह ऐसी भी है जहां लोगों का आना जाना बहुत लगा रहता है जैसे कि डबुआ कॉलोनी, जहवार काॅलोनी,हार्डवेयर चौक ये वो इलाके है जहां ज़रा सी बारिश से ही जलभराव हो जाता है और लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में ऑटों वाले उनकी इस मजबूरी का फायदा उठाते है कभी ज़ायदा पैसे मांग कर तो कभी अपने ऑटों में लिमिट से ज़ायदा लोगों को बैठा कर।ऐसे में लोगों को अपने हित के लिए आवाज उठानी चाहिए, सही दाम देना चाहिए।और ऑटों चालाकों की मनमानी को कदापि बड़ावा नहीं देना चाहिए।

Written By: Radhika Chaudhary

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago