तैयारी हो गई पूरी, आज से शुरू होगा कोवैक्सीन का ड्राई रन, 25 वाॅलेंटीयर को लगाई जाएगी कोवैक्सीन

गुरूवार को महामारी को मात देने के लिए कोवैक्सीन का ड्राई रन शुरू किया जा रहा है। जिसको लेकर शहर के सभी 6 सेंटरों पर तैयारी पूरी हो चुुकी है। पहले चरण में जिले के करीब 18 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को कोवैक्सीन लगाया जाएगा।

सेक्टर 3 स्थित प्रथम रेफरल यूनिट 1 के नोडल आफिसर डाॅक्टर शिव प्रसाद दुबे ने बताया कि उनकी ओर से सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कमरों का चयन किया जा चुका है। किस कमरे में क्या होगा, उसका चयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ड्राई रन के तहत कर्मचारियों की एंट्री पीछे वाले गेट से की जाएगी।

तैयारी हो गई पूरी, आज से शुरू होगा कोवैक्सीन का ड्राई रन, 25 वाॅलेंटीयर को लगाई जाएगी कोवैक्सीन

उसके बाद उन कर्मचारियों को वेटिंग हाॅल में बैठाया जाएगा। जिसके बाद उनको कमरा नंबर 16 में भेजा जाएगा । जिसमें पहले आॅपरेटर द्वारा नाम व अन्य चीजों की जानकारी प्राप्त की जाएगी। उसके बाद उसी कमरे में कोवैक्सीन लगाई जाएगी। उसके बाद उनको कमरा नंबर 18 में भेजा जाएगा। जोकि एक अवलोकन का कमरा होगा। क्योंकि सरकार द्वारा निर्देश दिया गया कि कोवैक्सीन लगने के बाद करीब आधे घंटे तक अवलोकन किया जाएगा।

इस दौरान उक्त व्यक्ति को कोई परेशानी होती है तो उस पर तुरंत नजर रखे जा सकें। आधा घंटा बीत जाने के बाद उनको जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया अभी ड्राई रन किया जा रहा है। जिसमें कोवैक्सीन को लगाया नहीं जाएगा। बाकी अन्य सभी कार्य किए जाएगें। अगर यह ड्राई रन सफल हो जाएगा। तो जल्दी ही कोवैक्सीन को लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

नोडल आफिसरों की ली मीटिंग


डिप्टी सीएमओ डाॅक्टर रमेश ने बताया कि ड्राई रन की पूरी तरह से तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी नोडल आॅफिसरों को हिदायत दी जा चुकी है। गुरूवार को सुबह 11 बजे से ड्राई रन शुरू हो जाएगा। उनकी टीम समय समय पर सभी सेंटरों पर जाकर जांच करेगी। पुलिस विभाग को भी सुचित किया जा चुका है। हर सेंटर पर एक पुलिस कर्मी, दो सिस्टर, एक कंप्यूटर आपरेटर व एक कर्मचारी कोवैक्सीन को लगाने के लिए जागरूक करेगा। इसके अलावा नोडल आफिसर भी मौजूद रहेंगें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago