टैक्सी चालक को मार के लावारिस हालत में छोडी टैक्सी, खेतों में फैंका शव

जिले के एक टैक्सी चालक को देर रात चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मृतक के शव को गांव साहुपुरा के खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव साहुपुरा निवासी बिजेंद्र सिंह ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर 65 बाईपास सीएनजी पंप के पास उनके खेत हैं। फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए वह हर राजे खेतों के चक्कर लगाते है।

टैक्सी चालक को मार के लावारिस हालत में छोडी टैक्सी, खेतों में फैंका शव

हर राजे की तरह बुधवार को रात को करीब 8 बजे वह अपने चाचा सेवाराम के साथ खेतों का चक्कर लगाने के लिए गए। रात का समय होने की वजह से वह हमेशा इमरजेंसी लाइट लेकर जाते है। जैसे ही उन्होंने आवारा पशुओं को देखने के लिए लाइट को जलाया तो उन्होंने पाया कि कमलसिंह के खेत में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। उक्त व्यक्ति की मदद करने के लिए वह दोनों उसके पास गए। लेकिन पास जाकर उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की गर्दन से खून निकल रहा था और वह मृतक अवस्था में पड़ा हुआ था।

उन्होंने उक्त व्यक्ति के पास टायरों के निशान भी पाए। जिसके बाद इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। म2तक व्यक्ति की पहचान के लिए कोई भी दस्तावेज नहीं मिला।ं जांच के दौरान पता चला कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। इस दौरान पुलिस को थोड़ी दूरी पर टैक्सी कार खड़ी मिल गई। पुलिस ने गाड़ी के नंबर से कार के मालिक ाक पता चला; कार चालक सेक्टर.23 संजय कॉलोनी निवासी राजकुमार था। पुलिस ने राजकुमार के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुला लिया। जिन्होंने मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में की। मृतक के हाथ पर आरके गुदा हुआ था। इस बारे में एसएचओ अर्जुन देव ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago