राशिफल 8 जनवरी 2021 : पांच राशियों के लिए बन रहा है शुभ योग, धन मिलने की है प्रबल संभावना

भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप के खर्चों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्की फुल्की झड़प के योग बनेंगे। थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए परिवार के सदस्यों की बिगड़ते सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी।

कर्क राशि – आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मन में खुशी होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिन काफी बढ़िया रहेगा।

सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में पैसों की आवक होगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल रहेगा।

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आप किसी बड़े काम में आज हाथ डालने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप के खर्चे यकायक बढ़ जाएंगे जो आप को चिंता में डाल सकते हैं। कुछ लोगों को लंबी ट्रैवलिंग पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि – आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा जिससे आपकी काम पर पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। भाग्य प्रबल होगा जिससे अटके हुए भी कुछ काम पूरे हो जाएंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और सेहत में गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं।

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक-दूसरे से प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh
Tags: horoscope

Recent Posts

Faridabad के इस अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल बायोप्सी, मरीजों को मिलेगी सहूलियत

शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपना एक कदम आगे की ओर…

20 hours ago

इस योजना के तहत Haryana के इन बच्चो को सरकार फ्री में देगी कोचिंग, यहाँ जाने इस से जुड़ी पूरी जानकारी 

प्रदेश के जो बच्चे श्रमिक और मजदूर परिवारों से संबंध रखते है और मेड‍िकल, इंजीन‍ियर‍िंग,…

1 day ago

Haryana के इस जिले में है एशिया की सबसे बड़ी बजरंग बली की मूर्ति, यहां देखे लोकेशन

हरियाणा में घूमने फिरने के लिए बहुत सी फैमस और ऐतिहासिक जगह है। लेकिन आज…

1 day ago

Haryana के इस बेटे ने तीन बार फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, CDS में AIR 24 लाकर बने सबके लिए मिसाल 

आपने अक्सर सुना होगा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, लेकिन आज…

1 day ago

Faridabad के इस परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ जीता पार्षद का चुनाव, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

अभी हाल ही में हरियाणा में नगर निगम के चुनाव के परिणाम की घोषणा हुई…

1 day ago

होली के दिन भी खुला रहेगा Faridabad का यह अस्पताल, लोगों को मिलेगी आपातकालीन सुविधा 

होली के दिन शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की सरकारी छुट्टी रहेगी, ऐसे…

1 day ago