हरियाणा मे होने वाले पंचायत चुनावों के लिए मनोहर सरकार ने बनाई ख़ास रणनीति।

मनोहर सरकार हरियाणा राज्‍य में होनेवाले पंचायत चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट गई है। मनोहर सरकार पंचायत चुनावों में लोगों को केंद्रीय कृषि कानूनों के फायदों के बारें में अवगत कराएगी और इसे अपना मजबूत चुनावी हथियार बनाएगी।

इस बारे में भाजपा के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को निर्देश दे दिए हैं भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में मुख्यमंत्री निवास पर प्रांतीय पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों की बैठक में कृषि कानूनों पर जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई।

आपको को बता दे कि पंचायत चुनाव फरवरी में प्रस्तावित है मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी जिला अध्यक्षों से हाल ही में हुए निकाय चुनाव तथा कृषि कानूनों पर भी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानो के लिए बहूत ही लाभकारी है.

उन्होने कहा कि कृषि कानून किसानो के हित में होने के बाद भी विपक्ष किसानो को लगातार भड़काने की कोशिश कर रहा है किसानो को गुमराह किया जा रहा है. इस बात का हमे पूरा ध्यान रखना होगा और पूरी मजबूती से इसका जवाब देना होगा।

सीएम मनोहर लाल ने संकेत दिए कि पंचायत चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे। उन्होने कहा कि हमे हर तरह से सचेत रहने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में छोटा क्षेत्र होने के कारण बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूती बेहद जरूरी है

उन्होने ये भी साफ किया कि पंचायत चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ा जाएगा अथवा नहीं। इस बारे में फैसला हाईकमान की बैठक में होगा। बैठक में प्रांतीय महामंत्री एवं करनाल के सांसद संजय भाटिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago