Categories: Faridabad

लॉकडाउन के दौरान बिना परमिशन के शादी करने के बाद कोर्ट पहुंची युवती पर हुआ केस दर्ज।

लॉक डाउन एवं अन्य रोकथाम के बावजूद भी फरीदाबाद जिले में कोरोना वायरस कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और अभी तक फरीदाबाद में इस वायरस के कारण 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कुल 147 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

लेकिन संक्रमित मरीजों के संख्या और मृत्यु के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी के बाद भी फरीदाबाद में जमकर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है और लोग जमकर लॉक डाउन के नियमों की अव्हेलना करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इसी के चलते फरीदाबाद के सेक्टर 10 से एक मामला सामने आया है जिसमें युवक एवं युवक एवं युवती ने बिना प्रशासन की अनुमति लिए शादी कि जिनपर सेक्टर 8 पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।

फरीदाबाद के सेक्टर-8 पुलिस का कहना है कि सेक्टर 10 हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली एक युवती ने बराही तालाब ओल्ड फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ सेक्टर 65 स्थित आर्य समाज मंदिर में 7 मई को शादी कर ली। इसके लिए अथॉरिटी से कोई परमिशन भी नहीं ली। पुजारी राकेश ने इन दोनों की शादी कराई।

युवतियों ने मंदिर से सर्टिफिकेट लेकर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश गर्ग की कोर्ट में प्रोटेक्शन मांगने पहुंच गईं, लेकिन कोर्ट से इसे लॉकडाउन का उल्लंघन माना और सेक्टर 8 की पुलिस ने युवती, उसके पति और मंदिर के पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसी तरह दिल्ली के यमुना विहार की रहने वाली एक युवती ने एसजीएम नगर निवासी एक युवक से आर्य समाज मंदिर ऊंचा गांव में 14 मई को शादी कर कोर्ट में प्रोटेक्शन मांगने पहुंच गई। जिनपर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago