Categories: Press Release

फरीदाबाद के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया अग्रवाल धर्मशाला में हॉल का शिलान्यास

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद में पुलिस स्टेशन के सामने बनी बहुत पुरानी अग्रवाल धर्मशाला में आज एक नए हॉल के निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर समस्त अग्रवाल समाज की तरफ से मुख्य अतिथि के तौर पर विपुल गोयल को आमंत्रित किया।


इस मौके पर शहर के सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अपने नेता का स्वागत किया और पुरानी यादों को फिर से ताजा करते हुए बताया कि उन्होंने शहर के लिए कितने अनगिनत काम किए हैं, उन्होंने बताया कि शहर में उनके द्वारा जो विकास कार्य करवाए हैं वह ऐसे हैं जो आज तक पहले किसी ने नहीं करवाए थे ।

फरीदाबाद के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया अग्रवाल धर्मशाला में हॉल का शिलान्यास

उनके लिए शहर हमेशा उनके कराए गए कार्यों को याद रखेगा और मौका आने पर उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहेगा।


अग्रवाल समाज के प्रधान संत गोपाल गुप्ता ने इस मौके पर बताया कि धर्मशाला सभी वर्गों के इस्तेमाल के लिए है, जब भी कभी किसी भी प्रोग्राम में धर्मशाला का इस्तेमाल शहर के किसी भी समाज के किसी भी कार्यक्रम के लिए किया जाएगा, उसे शहर में सबसे कम कीमतों पर धर्मशाला का इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी । जिससे समाज के सभी वर्ग अपने छोटे-बड़े कार्यक्रम धर्मशाला में कर सकेंगे ।


इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि आज पद पर ना रहते हुए भी जो समाज और शहर के लोगों ने मुझे प्यार मान सम्मान दिया, उसके लिए में सभी का आभार प्रकट करता हूं और कहा कि मैं इस शहर का बेटा हूँ और मुझे यहां की सभी समस्याएं पता है,

अपने कार्यकाल के दौरान जितना काम में कर सका उसे पूरा करवाने का भी पर्यत्न हर समय करूंगा और शहर में जो विकास कार्य धीमे चल रहे हैं उन कामों को विधायक के साथ मिलकर और तेजी से करवाने का प्रयास करेंगे।


इसके अलावा फरीदाबाद शहर का कोई भी नागरिक परेशान है तो में उसके लिए 24 घंटे उपलब्ध हूं उपलब्ध था और हमेशा रहूंगा । इस मौके पर अग्रवाल समाज के प्रधान संत गोपाल गुप्ता, पार्षद नरेश नंबरदार, सुरजीत आधाना, प्रवीण चौधरी, मनीष राघव, जेपी अग्रवाल, विजय शर्मा, जवाहर् बंसल, राजकुमार राज, जय प्रकाश ब्लैक रोज वाले, कपिल पराशर, मुकेश शास्त्री, जवाहर ठाकुर, सतीश, महेश गुप्ता, सतीश जिंदल, अजय सोनी, शगुन चंद जैन, कपिल पाराशर, दिनेश जिंदल सुरेंद्र वर्मा, अभिषेक वर्मा, रजनी महोर्, सुनीता देवी व् अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago