Categories: Press Release

विधान सभा से लेकर सड़क तक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुखर हुए एन आई टी के विधायक नीरज शर्मा

फरीदाबाद : भ्रष्टाचार के खिलाफ सक्रिय हुए एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने गुरुग्राम के बाद अब फरीदाबाद हार्डवेयर से प्याली चौक तक के सड़क निर्माण मामले में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

आज एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव होते हुए इसी टूटी हुई सड़क से विधायक नीरज शर्मा ने खुलासा करते हुए कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, बार-बार इस सड़क घोटाले से संबंधित फाइल व अन्य दस्तावेज विजिलेंस टीम द्वारा मांगे जा रहे हैं

विधान सभा से लेकर सड़क तक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुखर हुए एन आई टी के विधायक नीरज शर्मा

इसके बावजूद निगम के अधिकारी उन कागजों को देने के लिए तैयार नहीं है। जिन भ्रष्ट अधिकारियों के तबादले होते हैं वे वापस घूम कर जुगाड़ से फिर फरीदाबाद आ जाते हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से विजिलेंस टीम को लगातार गुमराह किया जा रहा है उन्हें दस्तावेज मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन है कि किसी भी ठेके में स्कोप ऑफ वर्क नहीं बदला जा सकता।

अगर स्कोप ऑफ वर्क बदला जाएगा तो फिर उस काम का ठेका दोबारा से छोड़ा जाएगा। निविदाएं दोबारा से आमंत्रित की जाएंगी।

लेकिन हार्ड वेयर चौक से प्याली चौक तक कि इस सड़क के निर्माण में भ्रष्ट अफसरों ने बिना सदन में पास कराए ठेके का स्कोप ऑफ वर्क बदल दिया, जिससे कई करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।

श्री शर्मा ने राज्यपाल को लिखे एक भावुक पत्र में इस सड़क पर हादसे का शिकार हुए एक युवक सचिन शर्मा की मृत्यु का हवाला देते हुए बताया है कि यह सड़क एनआईटी विधानसभा में प्रवेश के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

जबकि यह एन आई टी विधानसभा का हिस्सा नहीं हूं। श्री शर्मा इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि श्री शर्मा इन दिनों प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार पर विभिन्न तरीके से न सिर्फ विधानसभा सदन में बल्कि सड़क पर भी अपनी बात जोरदार तरीके से उठा रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago