हरियाणा के इस शहर के हर गांव से 10 जनवरी से रोजाना एक वाहन जाएगा दिल्ली, जानिये क्या है कारण

प्रदेश समेत देश में इस समय किसान आंदोलन ने अपनी पकड़ काफी मजबूत कर रखी है। दिल्ली को चारों तरफ से घेर कर बैठे किसान लगातार अड़ियल रवैया अपनाकर बैठे हुए हैं। अखिल भारतीय किसान, मजदूर समन्वय संघर्ष समिति के आह्वान पर हिसार जिले के चारों टोल प्लाजा को फ्री रखने का अभियान वीरवार को 14वें दिन भी जारी रहा है।

किसानों और सरकार के बीच 7 से 8 बार बैठकें हो गयी हैं लेकिन अभी तक कोई नतीजा निकल कर सामने नहीं आया है। खराब मौसम व ठंडी हवाओं के बीच सभी टोल प्लाजा पर दिन व रात का धरना व पहरा जारी है। सैंकड़ों किसान मुस्तैदी से मोर्चे पर डटे हुए हैं।

हरियाणा के इस शहर के हर गांव से 10 जनवरी से रोजाना एक वाहन जाएगा दिल्ली, जानिये क्या है कारण

टोल प्लाजा से लेकर बॉर्डर पर बैठे किसान कानून वापसी के सिवा कुछ और नहीं चाहते हैं। सूबे में किसान नेताओं ने 9 जनवरी को सभी टोल प्लाजा पर 42-42 गांवों के लोगों को न्योता देकर रैली में एकत्रित होने का आह्वान किया है ताकि सरकार को ताकत दिखाई जा सके। नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच गतिरोध 8वें दौर की बातचीत में भी नहीं खत्म हो पाया।

किसानों का आंदोलन काफी समय से चल रहा है कोई सुखद खबर भी नहीं आयी है अभी तक। सूबे में किसान नेताओं ने कहा है कि 9 की रैली के बाद हर गांव से रोजाना एक वाहन दिल्ली बॉर्डर के लिए कूच करेगा। तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दिल्ली बार्डरों पर डटे किसानों की सेवा के बदले हरियाणा के युवाओं को पंजाब में अपने गांवों में ले जाया जा रहा है और उनका आतिथ्य सत्कार भी किया जा रहा है।

दिल्ली की जनता लगातार संघर्ष सेहन कर रही है। दिल्ली को किसान आंदोलन ने अपंग बना दिया है। 10 जनवरी से हर गांव से दिल्ली जाने वालों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। खट्टर 10 जनवरी को किसान महापंचायत करने जा रहे हैं, इसके विरोध में आज किसानों ने आह्वान किया था कि इस कार्यक्रम के संयोजक और घरौंडा से बीजेपी के विधायक हरविंदर कल्याण के घर का घेराव करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago