दिल्ली में यमुना का पानी हरियाणा के कारण गंदा : राघव चड्ढा, क्या आप हैं सहमत ?

आम आदमी पार्टी के पास लालच देने के अलावा कुछ और काम तो है नहीं। जब भी इस पार्टी को मौका मिले बस राजनीती करने उछल पड़ती है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार से हरियाणा सरकार पर कार्रवाई करने की मांग की है। जब खुद से घर नहीं संभल रहा तो पड़ोसियों पर ज़िम्मेदारी थोप रहे हैं ये। दरअसल, चड्ढा ने गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात पर अपनी बात रखी।

दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। यमुना की हालत खस्ता होती जा रही है इस सबका भी दोष हरियाणा पर थोपा जा रहा है। राघव चड्ढा का कहना है कि हरियाणा सरकार बार-बार यमुना नदी में गंदा पानी डाल रही है। इसके लेकर कार्रवाई होनी चाहिए।

दिल्ली में यमुना का पानी हरियाणा के कारण गंदा : राघव चड्ढा, क्या आप हैं सहमत ?

आम आदमी पार्टी से यदि इन सब चीज़ों पर काबू नहीं पाया जा रहा है तो सरकार से हट जाएं। किसी और राज्य पर आरोप लगाने से अच्छा है कि कुछ काम कर लिया जाये। लालच देकर वोट पाने से अच्छा है काम करके पाए जाएँ। राघव चड्ढा के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड लगातार सर्वे करता रहता है। उनके सर्वे उनकी सरकार के तरह लगते हैं जो काम ही नहीं करता।

अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सत्ता में रहते हुए बस लालच देना पड़ोसियों राज्यों पर आरोप लगाना ही सीखा है शायद। राघव चड्ढा का कहना है कि दिल्ली में पानी अमोनिया से मुक्त होना चाहिए, लेकिन हरियाणा सरकार यमुना में गंदा पानी छोड़ रही है। दिल्ली तो जैसे साफ़ पानी छोड़ती है?

हरियाणा में पकड़ मजबूत बनाने का बहुत प्रयास किया “आप” ने लेकिन सफल नहीं हो पाई। हरियाणावासी जानता है लालच बुरी बला है। देशप्रेम करना हरियाणावासियों से अच्छा कोई नहीं जानता है। दिल्ली सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ”दिल्ली को सीएलसी, डीएसबी एवं यमुना के अलावा डीडी-8 नहर से भी पानी की सप्लाई की जाती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago