हरियाणा के 5,048 गांवों को मिल रही है 24 घंटे बिजली : मनोहर लाल, क्या आपका गांव भी है शामिल ?

किसी भी परिवार के लिए बिजली बहुत ज़रूरी होती है। गांवों में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग बिजली से दूर रह जाते हैं। लेकिन प्रदेश के 5,048 गांव ऐसे हैं जहां 24 घंटे बिजली आती है, ऐसा कहना है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का। उन्होंने कहा है कि सूबे के 5,048 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। पहले चाहे किसी ने 24 घंटे बिजली देने की बात कही हो लेकिन हमने बिना कहे ऐसा कर दिखाया है।

हरियाणा में खेती भी दूसरे किसी राज्यों से थोड़ी अधिक होती है। ऐसे में बिजली का 24 घंटे मिलना बहुत लाभदायक है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुए हैं। वर्ष 2014 जब सरकार बनी थी उस समय लाइनलास 34 प्रतिशत था जो अब घटकर 17 प्रतिशत रह गया है।

हरियाणा के 5,048 गांवों को मिल रही है 24 घंटे बिजली : मनोहर लाल, क्या आपका गांव भी है शामिल ?

मनोहर लाल खट्टर के अनुसार पहले 7000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती थी जो अब घटकर 6,000 करोड़ रुपये रह गई है। इसे और भी कम करने के प्रयास हैं। मुख्यमंत्री ने बिजली निगमों के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे हर एरिया में दो महीने में घोषणा करके जनता दरबार लगाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का निवारण करें।

बिजली के गलत बिलों के मामले प्रदेश में लगातार हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। कुछ ही समय पहले हरियाणा के 202 गांव ‘म्हारा गांव, जगमग गांव’ योजना से जुड़े हैं। इन गांवों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजयेपी की जयंती यानि सुशासन दिवस के मौके पर इस योजना से जोड़ा गया था।

24 घंटे बिजली मिलना पहले किसी सपने जैसा लगता था लेकिन अब यह सच होता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिससे बिजली उपभोक्ता अपने मीटर की रीडिग जब चाहे देख सकेगा और बिजली खपत के मामले में पारदर्शिता आएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago