नगर निगम के सभी विभागों के कार्यों पर नजर रखने के लिए होगा अब एक कैलेंडर तैयार।

नगर निगम के सभी विभागों के कार्यों पर नजर रखने व उनकी पूरी जानकारी लेने के लिए अब एक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं किस अधिकारी को करने है और उन्हें कितने समय में पूरा किया जाएगा इसकी समय सीमा भी निर्धारित की जाएगी।

इस कैलेंडर के आधार पर ही नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव अधिकारियों की मीटिंग लेंगे। नगर निगम में कार्य करने की शैली को व्यवस्थित तरीके से पटरी पर लाने की दिशा में नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने कार्य शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पूरे शहर की जिम्मेदारी इस वक्त नगर निगम के कंधों पर है। यह विभाग सीधे सीधे लोगों से जुड़ा रहने वाला है, लेकिन नगर निगम में कार्य कराने आने वाले लोग किसी ना किसी कारणों से परेशान रहते हैं।

नगर निगम के सभी विभागों के कार्यों पर नजर रखने के लिए होगा अब एक कैलेंडर तैयार।

फाइनेंस, इंजीनियरिंग, सर्वे, एमओएच, स्वच्छ भारत मिशन, प्लानिंग जैसे विभाग में कौन-कौन से काम हो रहे हैं और उनकी रिपोर्ट क्या है इसके बारे में नगर निगम के आला अधिकारियों को पता नहीं होता है।

उन्होंने संयुक्त आयुक्त को आदेश दिए हैं कि वह सभी ब्रांचों का एक कैलेंडर तैयार करें जिसमें ब्रांच के मौजूदा कार्य कौन से हैं और उनमें से कौन से कार्य पूरे होने वाले हैं और कौन से कार्य अभी रुके हैं। अगली मीटिंग अब इस आधार पर ही होगी और संबंधित अधिकारियों से इसी हिसाब से जवाब मांगे जाएंगे।

शुक्रवार को उन्होंने टैक्स कलेक्शन की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है, ताकि पता चल सके कि नगर निगम की कमाई का ग्राफ क्या है। निगमायुक्त अब सोमवार को सभी ब्रांचों के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago