हवलदार को पांच लाख रुपये के साथ रंगे हाथों किया काबू, करोड़ो का है मामला।

कॉलसेंटर संचालक से करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में फरीदाबाद विजिलेंस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक हवलदार को पांच लाख रुपये के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है जबकि दूसरा आरोपी एक फार्म हाउस संचालक है, जिस पर पीड़ित को अपने फार्म पर रखने का आरोप है।

इस मामले में हुई पूछताछ में दो वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। विजिलेंस की टीम इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में दो बड़े अधिकारियों के नाम सामने आए हैं जो आरोपी थाना प्रभारी विशाल के रिश्तेदार बताएं जा रहे हैं।

इन अधिकारियों में से एक अधिकारी काफी समय तक गुरुग्राम में अच्छे पदों पर कार्यरत रह चुका है जबकि, दूसरा अधिकारी इससे भी भी ऊंचे पद पर आसीन है। स्थिति यह है कि इस मामले को पूरी तरह से लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है।

मामले की अभी तक कि जांच में यह सामने आया है कि कॉलसेंटर संचालक नवीन भूटानी व उसके एक दोस्त ने मिलकर पार्टनरशिप में कॉलसेंटर का काम किया था। किसी बात पर कहासुनी के बाद उसके सहयोगी ने अपने पैसे वापस मांगे।

हवलदार को पांच लाख रुपये के साथ रंगे हाथों किया काबू, करोड़ो का है मामला।

पैसे देने में जब आनाकानी होने लगी तो सहयोगी ने थाना प्रभारी विशाल से संपर्क किया। विशाल ने कृष्ण यादव के फार्म पर नवीन भूटानी को बुलाया और यहां उससे 57 लाख रुपये लिए गए। नवीन के सहयोगी ने एक लैपटॉप की मांग की जिसमें कंपनी का डेटा था।

इस लेपटॉप को देने से नवीन से इनकार किया और मामला बिगड़ गया। इधर पैसे का लेनदेन मोटा होने के कारण थाना प्रभारी ने भी कुछ हिस्सा बटोरने की योजना बनाई। इसके बाद हवलदार अमित को भी इस मामले में शामिल किया गया। डील तय हुई कि अमित दस लाख लेने आएगा।

इसी दौरान नवीन ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और बात पुलिस महानिदेशक तक पंहुची। तुरंत फरीदाबाद की टीम को रेड का आदेश मिला और हवलदार को काबू कर लिया गया। अभी तक इस मामले में दो लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इसमें अभी तीन से चार लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago