राशिफल 11 जनवरी 2021 : तीन राशियों के लिए महत्वपूर्ण है सोमवार का दिन, कई क्षेत्रों में मिलेगी सफलता

भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम बढ़ने से मन में हर्ष होगा। काम के सिलसिले में नतीजे आप के पक्ष में होंगे। भाग्य प्रबल रहेगा।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने काम पर ध्यान देंगे तो बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है, झगड़े से बचें।

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए थोड़ी चिंता लेकर आ सकता है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, नहीं तो बीमार पड़ने की प्रबल संभावना है। खान-पान पर ध्यान दें।

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। गृहस्थ जीवन को अच्छा बनाने की कोशिश पूरे दिन भर करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं।

सिंह राशि – आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। खुद पर भरोसा रख कर किए गए काम सफलता देंगे। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान शुभ रहेगा और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। खर्चे तेजी से बढ़ेंगे। नौकरी में खूब मेहनत करेंगे। आपके विरोधी मजबूत होंगे।

तुला राशि – आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम में तेजी आएगी जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के साथ-साथ ऑफिस की जिम्मेदारियां भी निभाएंगे। काम के सिलसिले में भी दिनमान बढ़िया है। अपनी सूझबूझ से काम को सही तरीके से करेंगे।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। ज्यादा ट्रेवलिंग करने से बचें। मन में धार्मिक विचार रहेंगे। सेहत ठीक ठाक रहेगी। किसी बात को लेकर असमंजस में रहेंगे।

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। हल्के खर्चे भी होंगे। गृहस्थ जीवन में प्यार बढ़ेगा लेकिन मतभेद उभर कर सामने आ सकते हैं, इनसे बचने की कोशिश करें।

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खुद पर विश्वास जमेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मीन राशि – आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। खर्चों में तेजी आएगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। कुछ खर्चे ऐसे होंगे जिनके बारे में आपने सोचा नहीं था, जिससे बजट बिगड़ सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago