सुझाव देने के लिए आगे आए लोग, जल्द शुरू होगी सिटी बस सेवा

अगर आप ग्रेफा व नहर पार के क्षेत्र में रहते है तो आप भी सुझाव जरूर दे। क्योंकि आपकी सुविधा के लिए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सिटी बस सेवा को शुरू करने के लिए रूट मैप मांग है। इसको लेकर नहर पार विकास मार्चा व ग्रेफा कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की ओर से सिटी बस सेवा को शुरू करने के लिए लोगों से ही सुझाव मांगे है।

ग्रेफा कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के प्रधान निर्मल कुलक्षेष्ठ, नहर पार विकास मार्चा व ग्रेफा कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए संयोजक एडवाकेट विंग कमांडर रिटार्यड सतिंदर एस दुगल, अरूण भारती, दिनेश चंदिला व रेणु खट्टर आदि ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को ज्ञापन दिया।

सुझाव देने के लिए आगे आए लोग, जल्द शुरू होगी सिटी बस सेवा

जिसमें उन्होंने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद और नहरपार क्षेत्रों की तेजी से विकास होती हुई आवासीय कॉलोनियों , गावों और संस्थानों को फरीदाबाद के अन्य स्थानों के साथ कनेक्टिविटी के लिए सिटी बस सेवा की अत्यंत आवश्यकता है। जैसे की रेलवे स्टेशन, एनआईटी मार्किट, हुडा, बस स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बदरपुर बाॅर्डर, सरकारी व निजी अस्पताल, जिला न्यायालय, सचिवालय, हुडा, मंदिरों, सरकारी स्कूलों, काॅलेजोंए बल्लभगढ़, गुरूग्राम, दिल्ली और नोएडा से कनेक्टिविटी और रेगुलर सर्विस की अत्यंत आवश्यकता है।

जिसे व्यवसायियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, छात्रों व आम सिटीजन को सुविधा हो सके। कैबिनेट मंत्री मुलचंद शर्मा ने उनको आश्वासन दिया कि वह उनको बस रूट मैप को बनाकर दे। जिसके बाद वह जल्द से जल्द सिटी बस सेवा को शुरू कर देंगें। सिटी बस रूट को लेकर नहर पार विकास मार्चा व ग्रेफा कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की ओर से वाट्सअप के जरिए लोगों से अनुरोध किया है कि 19 जनवरी 2021 तक ईमेल naharpaar.vikas.morcha@gmail.com
और grefa.confederation.of.rwas@gmail.com पर भेज सकते है।

सभी लोगों के सुझावों को संकलित करके कैबिनेट मंत्री को सौंपा जाएगा। सिटी बस सेवा शुरू होने से करीब एक लाख लोगों को फायदा होगा। सिटी बस सेवा शुरू होने से करीब 25 गांवों व 32 सोसाइटी की शहर से कनेक्टिविटी हो जाएगी। 15 दिनों के अंदर अंदर कैबिनेट मंत्री को रूट मैप बनाकर दे दिया जाएगा। जिससे की सिटी बस सेवा जल्दी से जल्दी शुरू हो जाए।

क्या अपेक्षायें है उनसें


इसके अलावा ग्रेफा में रहने वाले लोगों से यह भी मांगा है कि वह नहर पार विकास मार्चा व ग्रेफा कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की ओर से क्या अपेक्षायें रखते है और साथ ही यही भी मांगा है कि किन मुद्दों को वह संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाए। समस्या का बताए लेकिन कम से कम शब्दों में उनको बताए। उसके लिए लोग grefa.confederation.of.rwas@gmail.com पर ईमेल के जरिए भेज सकते है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago