फरीदाबाद के इस विभाग के कर्मचारी नही मानते अधिकारी के आदेश, होगी कार्रवाही।

डा.यश गर्ग के तबादले के बाद जिला उपायुक्त यशपाल यादव को जब आयुक्त के रूप में नगर निगम का कार्यभार सभाला, तो यह उम्मीद की जा रही थी कि निगम का स्टाफ मे अब काफी बदलाव देखने को मिलेगा। यशपाल यादव ने जिम्मेदारी मिलने पर पहले ही दिन इस बाबत आदेश भी दे दिए थे कि निगम अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों में बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनें और उन्हें दूर करें।

यशपाल यादव को यह भी शिकायत मिली थी कि नगर निगम के कर्मचारी सुबह समय पर ड्यूटी पर नहीं आते हैं। इस पर उन्होंने हर कर्मचारी को ड्यूटी को गंभीरता से लेने को कहा था और उनके लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने कार्यालयों में तैनाती सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए थे।

उन आदेशों का असर अभी तक कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नहीं पड़ा है। स्थिति में सुधार के लिए यशपाल यादव ने अतिरिक्त निगमायुक्त इंद्रजीत सिंह को निरीक्षण करने को भी कहा था, जिससे जो कर्मचारी आदेश को पालन नही कर रहे है या गंभीरता से नही ले रहे है। उनके खिलाफ कार्रवाही की जा सके.

फरीदाबाद के इस विभाग के कर्मचारी नही मानते अधिकारी के आदेश, होगी कार्रवाही।

सोमवार को कई कर्मचारीयों की सीटे खाली पड़ी थी। बहुत से कर्मचारी चाय की दुकान पर गप्पे मारते नजर आए। निगम के पार्क के आसपास तथा निगम मुख्यालय के पिछले हिस्से में कई कर्मचारी धूप का आनंद ले रहे थे।

निगमायुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी निगम के हालात पहल जैसे ही नजर आए। समय पर ड्यूटी पर न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अभी उन्होंने किसी भी शाखा कार्यालय का निरीक्षण नहीं किया है। जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago