Uncategorized

क्या आपको भी एटीएम से नकदी नहीं मिल रही है, जानें क्या हो सकता है कारण

जिले में कुछ लोगों को एटीएम से नकदी नहीं मिल रही है। ऐसे में उनके काम अधूरे रह रहे हैं। शहर में लगे ज्यादातर एटीएम में पिछले दो महीने से शनिवार और रविवार को नकदी नहीं होती है। इसका असर अगले दिन सोमवार को भी देखने को मिलता है। सोमवार को भी यही स्थिति देखने को मिली, जब पूरे दिन शहर के लोग बाइकों से एटीएम से रुपये निकालने के लिए इधर से उधर चक्कर लगाते नजर आए।

फरीदाबाद में इस परेशानी से ज़्यादातर लोगों की समझ नहीं आ रहा है कि वे इस मामले में शिकायत भी करें, तो किस से करें। लोगों का मान ना है कि एटीएम में नकदी का संकट कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के ज्यादातर एटीएम में नकदी नहीं है।

क्या आपको भी एटीएम से नकदी नहीं मिल रही है, जानें क्या हो सकता है कारण

लोग परेशान हो रहे हैं। लेकिन, बैंकों के अफसर इससे बेखबर हैं। अफसरों को इस बात से शायद कोई मतलब नहीं कि कौन परेशान हो रहा है कौन नहीं। शहर में करीब 50 जगह पर एटीएम लगे हुए हैं। इन पर बैंकों ने सुरक्षा के नाम पर चौकीदार भी रखे हुए हैं। इसके बावजूद शहर के ज्यादातर एटीएम में नकदी नहीं होती। बैंक अधिकारी मशीन के सामने ही लगा देते हैं कि कैश नहीं है।

ज़्यादातर एटीएम में तो लोगों को वह बोर्ड भी नज़र नहीं आएं जिसपर लिखा होता है “कैश नहीं है” किसी व्यक्ति को जरूरत होती है, तो वह बैंक के चक्कर काट कर परेशान हो जाता है। कई बार लोग एक-दूसरे से उधार रुपये लेकर काम चलाते हैं।

बैंक में जमा अपने ही रुपये निकालने के लिए आए दिन एक एटीएम से दूसरे एटीएम घूमना पड़ रहा है, ये कैसी व्यवस्था है। लोग नकदी के लिए जहां भी जा रहे हैं उन्हें वहां निराशा ही हाथ लग रही है। एटीएम से पैसा न मिलने से लोगों में अफसरों के प्रति नाराजगी भी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago