Categories: Uncategorized

लॉकडाउन के दौरान छाई मायूसी को खुशी में तब्दील करेगी लोहड़ी, रही सही कसर अब लोग करेंगे पूरी

साल की शुरुआत होते ही त्योहारों की कतार लगी रहती है। जिसमे नव वर्ष के उपरांत जो त्यौहार आता है वह होता है लोहड़ी का त्यौहार। जिसे बड़े धूमधाम से और ढोल नगाड़ों के साथ भांगड़ा करते हुए मनाया जाता है। वही जिस घर में गत वर्ष के दौरान बेटे की शादी हुई हो या नववधू ने प्रस्थान कर ससुराल को महका दिया हो।

इसके अलावा जिस घर आंगन में नवजात की किलकारियों से पूरा घर झूम उठा ही उस परिवार के लिए तो यह त्योहार और भी ज्यादा खास हो जाता है। इस त्यौहार को पंजाब व पंजाबी वर्ग में इतना धूमधाम के साथ मनाया जाता है कि देखने से मानो प्रतीत होता है कि कोई शादी का घर हो।

लॉकडाउन के दौरान छाई मायूसी को खुशी में तब्दील करेगी लोहड़ी, रही सही कसर अब लोग करेंगे पूरी

परंतु पिछले वर्ष लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचा चुका कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लोगों की आर्थिक मंदी पर अपने पैर जमाए बैठा हुआ था।

परंतु इस बार 13 जनवरी को जहां लोहड़ी का पर्व है वही इस दिन न तो कोई कैटरर्स-हलवाई खाली है, न टेंट वाला और न ही फोटोग्राफर। इसकी वजह है कोविद का समय

इस बात से सभी परिचित है कि पिछले वर्ष 2020 में जहां 3 महीने का लगातार लॉक डाउन लगाया गया था इसके चलते सैकड़ों शादियां रद्द हो गई थी। जिन्हें इस वर्ष संपन्न कराया गया तो कुछ अभी भी इसी वर्ष संपन्न होनी है। हालांकि हालात अभी भी काबू में नहीं है यही कारण है

कि संक्रमण के कारण अभी भी शादी विवाह जैसे समारोह में केवल 50 से 100 लोग को आने की अनुमति दी गई थी। परंतु अब लोगों ने संक्रमण के साथ जीना सीख लिया और उसे हराने के लिए और इससे बचने के लिए सारे हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया है।

जिसका असर यह है कि अब संक्रमण का असर धीमा पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस धीमी गति को खुशी में तब्दील करने के लिए अब तो लोहड़ी पर्व ने ऐसे सभी लोगों को धूम-धड़ाका करने का अवसर दे दिया है।

दरसअल, विवाह समारोह में जो कसर रह गई थी, वो अब लोहड़ी में पूरी करने की तैयारी में लोग जुट गए हैं। दरअसल, शादी की खुशी में भी अपने सगे संबंधियों को मिठास ना पहुंचने के कारण अब दूर-दूर से भी लोगों को अपनी खुशी में शामिल करने का मन बना चुके लोग लोहड़ी पर जमकर तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मार्केट नंबर एक व पांच के अलावा सेक्टर एरिया में रेवड़ी, मूंगफली और गजक की दुकानें एक-दो दिन पहले ही सज गई थीं। गिफ्ट पैक की भी खरीदारी हो रही है।

लोगों ने एक, दूसरे के घर जाकर गिफ्ट देने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। वैसे तो यह सिलसिला कल तक जारी रहने वाला है, परंतु लोगों के चेहरों पर अभी से खुशी देखने को मिल रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago